
प्रवासी भारतीय सम्मेलन शुरू, जानिये क्या बोले सीएम शिवराज
इंदौर. इंदौर में प्रवासी भारतीयों के सम्मेलन को सीएम शिवराज सिंह चौहान, विदेश मंत्री एस जयशंकर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने संबोधित किया, उन्होंने प्रवासी भारतीयों से कहा इंदौर दिलवालों का शहर है, आप 56 दुकान और सराफा बाजार जरूर जाएं, आप एक बार जाएंगे तो फिर बार बार जाने का मन करेगा।
विदेश मंत्री ने बताया कि भारत से करीब 34 मिलियन युवा विदेशों में है, इसी कारण पीएम मोदी भी कहते हैं कि हमारा पासपोर्ट का रिश्ता नहीं बल्कि खून का रिश्ता है, उन्होंने कहा कि जब आप एयरपोर्ट से यहां तक आए होंगे तो आपने देखा होगा किस प्रकार से विकास हो रहा है, यह प्रधानमंत्री मोदी के गति शक्ति मिशन का परिणाम है।
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में प्रवासी भारतीयों का सम्मेलन शुरू हो गया है, जिसकी शुरुआत सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्वागत भाषण से की, सीएम ने कहा प्रवासी भारतीयों का स्वागत दिल से किया जा रहा है, इंदौर की जनता ने स्वागत में पलक पावड़े बिछाए हैं, रांगोलियां सजाई है, लाइटों से इंदौर जगमगा उठा है।
सीएम ने कहा- युवा वह नहीं है जिसकी उम्र 15 से 35 साल की होती है। युवा वह है जिसके पैरों में गति होती है,सीने में आग होती है, आंखों में सपने होते हैं। जो अत्याचार और अन्याय से डरता नहीं।
-शास्त्रीय संगीत से हुआ प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आगाज।
-शिवराज सिंह चौहान ने दिया स्वागत भाषण।
-प्रवासी भारतीयों को बताया न्यूटन का नियम।
-बोले- गूगल, एडोब जैसे मल्टीनेशनल कंपनी में भारतीय ही भारतीय होंगे।
-खेल, टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप में भारत सबसे आगे है।
-टाइगर स्टेट के बाद चीता स्टेट भी बना है भारत।
-इंदौरवासियों ने स्वागत में बिछाए हैं पलक पावड़े।
-केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया संबोधित।
-बोले-सराफा बाजार और 56 दुकान जरूर जाएं।
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जनवरी को आएंगे, इस सम्मेलन में करीब 64 देशों से 2800 से अधिक प्रवासी भारतीय शामिल हुए हैं, 10 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी। वे करीब 27 भारतीयों का सम्मान भी करेंगी। ये सम्मलेन 10 जनवरी तक चलेगा।
प्रवासी भारतीय सम्मेलन की शुरुआत से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर गणपति बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिए।
एनआरआई सम्मेलन के लिए सुपर कारिडाेर के एक हिस्से को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही खजराना, राजवाड़ा और लालबाग को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट तक यही व्यवस्था रहेगी।
ऐसा होगा ट्रैफिक
एयरपोर्ट से शहर आने जाने वाले वाहन कालानी नगर से मरीमाता चौराहा से होते हुए आ सकेंगे।
सुपर कोरिडोर से आरएम-10 की तरफ का लेफ्ट रोड़ यातायात के लिए बंद रहेगा।
उज्जैन के वाहन मरीमाता से लवकुश चौराहा होते हुए आ-जा सकेंगे।
सुपर कोरिडोर से एमआर-10 की तरफ सभी प्रकार के माल वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
सांवेर से भारी माल वाहन शिप्रा से बायपास होते हुए आ-जा सकेंगे।
सांवेर से आने वाले चार पहिया-दो पहिया वाहनों का एमआर-10 तरफ प्रवेश बैन कर दिया गया है। अब इन वाहनों को सीधे बाणगंगा और एयरपोर्ट की ओर जाना होगा।
सवारी बसें पीपल्याहाना होते हुए बिचौली मर्दाना की ओर से आ जा रही हैं।
Updated on:
08 Jan 2023 01:54 pm
Published on:
08 Jan 2023 10:24 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
