
edible oil
इंदौर। विदेशों में आई तेजी घरेलू सोयाबीन वायदा की कीमतों पर भी देखी गई। वैसे भी भारत अपनी खाद्य तेल की जरुरत का बहुत बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है। अब ऐसे में अगर विदेशों में तेल-तिलहन बाजार में जरा सी भी हलचल होती है तो उसका असर भारत में भी तेजी-मंदी के तौर पर देखने को मिलता है। विशेषज्ञों का कहना है कि खाद्य तेलों में आगे तेजी-मंदी विदेशी बाजारों पर निर्भर रहेगी। सोयाबीन में उनके मुताबिक लंबी अवधि में तेजी का ही रुझान है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी तेजी ही देखने को मिल रही है। विदेशों में सोयाबीन की फसल कैसी रहती है इस पर अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वहीं भारत में सेबी ने और सरकार ने जो फैसले लिए है उनसे थोड़ी गिरावट जरूर बनी है जोकि अभी कुछ समय तक जारी रह सकती है। व्यापारियों के अनुसार सोयाबीन की कीमतों में कोई ज्यादा बड़ी गिरावट या कोई बड़ी तेजी देखने को अभी नहीं मिलेगी। उनके मुताबिक सोयाबीन 5800 से 6400 के एक सीमित दायरे में कारोबार करेंगी।
लूज तेल ( प्रति दस किलो) : इंदौर मूंगफली तेल 1290 से 1310, मुंबई मूंगफली तेल 1290, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1170 से 1175, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1135 से 1140, मुंबई सोया रिफाइंड 1175, मुंबई पाम तेल 1130, इंदौर पाम 1200, राजकोट तेलिया 2030, गुजरात लूज 1250, कपास्या तेल इंदौर 1115 रुपए।
तिलहन : सरसों 7100 से 7200, सोयाबीन 6100 से 6400 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 54000 से 56000 रुपए टन प्लांटों के सोयाबीन भाव- महाकाली 6400, प्रेस्टीज 6400, कृति 6400, लक्ष्मी 6400, सांवरिया 6300, खंडवा 6500, रुचि 6325, धानुका 6325, प्रकाश 6300, एमएस नीमच 6325, पचोर 6325, सिवनी 6400 व एवी 6350 रुपए।
कपास्या खली (60 किलो भरती ) बिना टेक्स भाव - इंदौर 1925, देवास 1925, उज्जैन 1925, खंडवा 1900, बुरहानपुर 1900, अकोला 2950 रुपए
दाल के दाम बढ़े
देशी मसूर की आवक कम रहने के कारण मसूर दाल के भाव में तेजी आई है। मंडी व्यापारी सतीश बिंदल का कहना है कि देशी मसूर इंदौर में कम ही आती है, जबकि दिल्ली तरफ आवकें अधिक रहती है। वैसे इस बार देशी मसूर की फसल कम आई है। मंडी में देशी मसूर 7150 रुपए क्विंटल के भाव है, जबकि आयातित मसूर 7100 से 7200 रुपए बिक रही है। इस समय आयातित मसूर की आवक इंदौर मंडी में अच्छी हो रही। नई फसल की स्थिति ठीक है, लेकिन फसल मौसम पर निर्भर रही है। यदि उत्पादन ठीक बैठता है तो ही मसूर के दाम कम हो सकते हैं। चने के भाव स्थित है, जबकि तुवर में तेजी नहीं बताई जा रही है।
वलहन- चना 4950, विशाल 4700 से 4750, डंकी चना 4150 से 4250, मसूर 7050 से 7100, मूंग 7100 से 7200, एवरेज 6000 से 6600, तुवर सफेद 5800 से 5900, कर्नाटक 6000, निमाड़ी 5400 से 5700, उड़द 7000, मीडियम 5500 से 6500 हल्का उड़द 2500 से 4500 रुपए क्विंटल।
दालें- चना दाल 5700 से 5800, बोल्ड 6200 से 6300, मसूर दाल बोल्ड 8550 से 8650, तुवर दाल सवा नंबर 7900 से 8000, फूल 8100 से 8200, बेस्ट तुवर दाल 8300 से 8400, एक्ट्रा बेस्ट तुवर 8600 से 9000, मूंग दाल 8000 से 8100, मूंग मोगर 8550 से 8650, बोल्ड 8750 से 8850, उड़द दाल बोल्ड 8500 से 8600, उड़द मोगर बोल्ड 9900 से 10000 रुपए।
Published on:
26 Dec 2021 02:19 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
