
Priyanka Gandhi's Road show
इंदौर. इंदौर में रोड शो के लिए आई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपना काफीला रूकवाकर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच गई। हंसते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलते हुए प्रियंका ने उन्हें कहा कि आप अपनी जगह मैं अपनी जगह, लेकिन ऑल द बेस्ट।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का इंदौर में रोड शो था। इस रोड शो के लिए जब वे एयरपोर्ट से राजमोहल्ला चौराहे की ओर जा रही थी। उस समय रास्तों को सुरक्षा इंतजामों के चलते बंद कर दिया गया था। वहीं जिस समय प्रियंका का काफिला मोहताबाग के पास से गुजर रहा था यहां सडक़ किनारे खड़े कुछ भाजपा कार्यकर्ता जिनमें युवतियां और महिलाएं भी शामिल थे, वो मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे। इसी बीच प्रियंका ने अपने काफीले को वहीं रुकवाया और गाड़ी से उतरकर तेजी से नारे लगा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर बढ़ गई। सडक़ किनारे खड़े लोगों से हाथ मिलाते हुए वे उनसे बोलीं, आप अपनी जगह, मैं अपनी जगह, लेकिन आपको ऑल दी बेस्ट। वहीं जिस समय प्रियंका गांधी इन लोगों से मिल रही थी उस समय मुख्यमंत्री कमलनाथ भी उनके साथ थे। भाजपा कार्यकर्ताओं से तेजी से मिलने के बाद चंद सेंकड में ही वे दोबारा अपनी गाड़ी पर सवार होकर रोड शो के लिए रवाना हो गई।
Updated on:
14 May 2019 12:35 pm
Published on:
14 May 2019 08:08 am

बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
