29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

23 हजार बच्चों में अव्वल रहे प्रियांशु, 9 वीं क्लास से ही शुरू कर दी थी नीट की तैयारी

प्रियांशु जसेजा ने ऑल इंडिया 75 वीं रैंक हासिल की
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 2 Nov 2021, 11:38 AM IST

ishan2.jpg

प्रियांशु जसेजा ने ऑल इंडिया 75 वीं रैंक हासिल की

इंदौर. सोमवार को रात को नीट यूजी का रिजल्ट जारी किया गया. इसमें इंदौर के प्रियांशु जसेजा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. इस प्रतिष्ठित परीक्षा में प्रियांशु जसेजा ने ऑल इंडिया 75 वीं रैक प्राप्त की है. नीट परीक्षा में देशभर के लाखों स्टूडेंट शामिल हुए थे. लाखों में से चुनिंदा बच्चों में 75 वीं रैक हासिल कर प्रियांशु ने शहर का नाम रोशन किया है.

गौरतलब है कि इस राष्ट्रीयस्तर की परीक्षा में इंदौर में ही हजारों विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. यहां के करीब 23 हजार बच्चे इस परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा में ऑल इंडिया 75 वीं रैंक हासिल करनेवाले प्रियांशु जसेजा इंदौर के सुदामा नगर में रहते हैं. प्रियांशु के परिवार में उनके पिता सुनील जसेजा, मां कोमल जसेसा के साथ उनका छोटा भाई ध्रुव भी है.

रिजल्ट घोषित होने के बाद प्रियांशु ने 75 वीं रैक प्राप्त होने पर खुशी जताई. उन्होंने बताया कि नीट के लिए उन्होंने 9 वीं क्लास से ही तैयारी शुरू कर दी थी. प्रियांशु की इस उपलब्धि पर उनके परिवार ने भी गर्व जताया है. जसेजा परिवार के अनुसार प्रियांशु इस परीक्षा के लिए कई सालों से तैयारी कर रहे थे.

Must Read- सरकार की बड़ी घोषणा, अब युवाओें को देंगे 50 लाख रुपए

Must Read-500 के नोटों से सजावट, चांदी की सिल्लियों और सोने के बिस्किटों से भर गया मंदिर