पंजाबी सिंगर हाडीं संधू ठंडी हवा के बीच अपने सुपरहिट गानों से युवाओं में भरा जोश
पंजाबी सिंगर हाडीं संधू शनिवार को शहर में थे। बायपास स्थित द राजबाग गार्डन में फैंस शाम 6 बजे से उनका इंतजार कर रहे थे, लेकिन वे रात 9.30 बजे स्टेज पर पहुंचे। इतने इंतजार के बाद भी युवाओं ने जोश के साथ उनका नाम लेकर स्वागत किया। लाइव कंसर्ट की शुरुआत उन्होंने मेरे नाल हसदी तू... गाने से की। इसके बाद बैक टू बैक सुपरहिट गानों से उन्होंने ऐसा समां बांधा की ग्राउंड पर खड़े ज्यादातर युवा खुद को झूमने से रोक नहीं पाए। जिन गानों का सभी का इंतजार था। उसका वक्त भी आया। बिजली... बिजली, सोच और तितलियां...