
Rakshabandhan 2023 : सेंट्रल जेल में अनोखा रक्षाबंधन, कैदियों ने अपनी बहनों के लिए खुद बनाई राखी और मिठाई
रक्षाबंधन को भाई-बहन के अटूट रिश्ते के पर्व के तौर पर मनाया जाता है। देशभर में इस त्योहार को अपने-अपने ढंग और परंपराओं के तहत मनाया जा रहा है। ऐसे में सेंट्रल जेल में बंद कैदियों को रक्षाबंधन सूत्र बांधने के लिए बड़ी तादाद में उनकी बहनें हर साल आती हैं। इसी को देखते हुए इस साल सेंट्रल जेल में बंद इन कैदियों ने ही अपनी बहनों के लिए खास तैयारी कर ली है। बता दें कि, इंदौर सेंट्टरल जेल में बंद कैदियों ने इस बार अपनी बहनों के लिए खुद कई तरह की मिठाइयां और राखियां बनाकर रखी हैं।
इस रक्षाबंधन को अलग अंदाज में मनाने के संबंध में इंदौर जेल अधीक्षक का कहना है कि, जेल में बंद कैदियों की कलाइयों पर बहनों से राखी बंधवाने के लिए जेल प्रबंधन द्वारा पूरी तैयारी नियम के अनुसार की गई है। इस साल नियम के मुताबिक, रक्षाबंधन का महापर्व जेल में मनाया जाएगा। राखी बांधने आने वाली बहनों के लिए जेल प्रबंधन की ओर से समय सीमा तय कर रखी है। मुलाकात के लिए आने वाली बहनों को सबसे पहले नियम अनुसार गेट पर एंट्री करवानी होगी।
जेल के बाहर गुमटी लगाकर बेची जा रही मिठाइयां
जेल अधीक्षक डॉक्टर अलका सोनकर द्वारा यह भी बताया गया कि, आने वाली बहनें एक हो या उससे ज्यादा, पर एक ही समय में आएं, ताकि जेल की व्यवस्था भी बनी रहे। इसके अलावा ये भी कहा गया कि, कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने का एक प्रयास किया गया है। इस बार कैदियों ने खुद मिठाइयां और अन्य चीज बनाकर तैयार की हैं, जिसे सेंट्रल जेल के बाहरी हिस्से में छोटी सी घुमटी लगाकर बेचा जा रहा है। इनमें कैदियों द्वारा ही बनाई गई राखियां और मिठाइयां शामिल हैं। जेल अधीक्षक के अनुसार, यहां बनी मिठाइयां खरीदना समाज सेवा का एक स्वरूप है। इस रक्षाबंधन को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक इंतजाम जेल में किए गए हैं।
Published on:
30 Aug 2023 01:02 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
