scriptक्या स्कूल सिलेबस में भी शामिल होगा राम जन्मभूमि आंदोलन ? जानें क्या कहते हैं कैबिनेट मंत्री | Ram Janmabhoomi movement may include in school syllabus cabinet minister kailash vijayvargiya statement | Patrika News
इंदौर

क्या स्कूल सिलेबस में भी शामिल होगा राम जन्मभूमि आंदोलन ? जानें क्या कहते हैं कैबिनेट मंत्री

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस बलिदान को हमें भूलना नहीं चाहिए। इसलिए हमारी कोशिश रहेगी कि हम स्कूली छात्रों के पाठ्यक्रम में राम जन्मभूमि का इतिहास को शामिल करें।

इंदौरJan 22, 2024 / 06:58 pm

Faiz

news

क्या स्कूल सिलेबस में भी शामिल होगा राम जन्मभूमि आंदोलन ? जानें क्या कहते हैं कैबिनेट मंत्री

लंबे इतजार के बाद आज आखिरकार अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई। इस अद्भुत अवसर पर मध्य प्रदेश वासियों समेत पूरा देश झूम रहा है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के मंदिरों में पूजा-पाठ की जा रही है। साथ ही अयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा पर जमकर आतिशबाजी भी की जा रही है। इस मौके पर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने आज के दिन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि राम जन्मभूमि के लिए कई राजाओं और लोगों ने बलिदान दिया है। इसकी जानकारी युवा पीढ़ी को होनी चाहिए।

 

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस बलिदान को हमें भूलना नहीं चाहिए। इसलिए हमारी कोशिश रहेगी कि हम स्कूली छात्रों के पाठ्यक्रम में राम जन्मभूमि का इतिहास को शामिल करें। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन इंदौर के कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कराए। शहर में कई जगह इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया।

 

यह भी पढ़ें- अद्भुत संयोग : 100 साल पहले आया स्वप्न और बना दिया श्रीराम का मंदिर, VIDEO


जगह जगह लगाई गई स्क्रीन

news

मीडिया से बातचीत के दौरान कैबिनेट मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आज के दिन अयोध्या में रामलला विराजित हुए हैं। ये सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि अब सभी के सामूहिक प्रयासों से इस देश में रामराज स्थापित होगा। एक बार फिर देश के नागरिक रामराज का अनुभव कर पाएंगे। गौरतलब है कि, इंदौर वासियों ने बड़ी स्क्रीन पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा देखी। शहर में मंदिरों के अलावा चौराहों पर भी बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं। मंदिरों में भीड़ उमड़ पड़ी है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि हर सनातनी के लिए आज का दिन बेहद खास है। पूरा इंदौर जश्न में डूबा हुआ है।


पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल

प्रदेशभर में दीपावली जैसा उत्सव शुरु हो गया है। प्रदेश में सामाजिक और धार्मिक समेत अन्य संस्थाओं में कई कार्यक्रम हो रहे हैं। मध्य प्रदेश के चित्रकूट, मैहर, ओरछा, उज्जैन समेत अन्य धार्मिक नगरों में विशेष आयोजन हो रहे हैं। यहां लगभग हर गांव, हर कस्बे में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लाइव प्रसारण हुआ। श्योपुर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कई धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। जगह जगह भव्य शोभा यात्रा निकाली जा रही हैं। मेला रंग मंच पर भगवान राम की भव्य आरती होगी। जिलेभर के राम मंदिरों पर अलग-अलग कार्यक्रम जारी हैं। नर्मदापुरम में मां नर्मदा के सेठानी घाट पर दीपोत्सव की शुरुआत हो गई हैं। यहां 11 हजार दीपों से दीपावली मनाई जाएगी। नर्मदा घाट पर जोरदार आतिशबाजी की भी तैयारी की जा रही है।

Home / Indore / क्या स्कूल सिलेबस में भी शामिल होगा राम जन्मभूमि आंदोलन ? जानें क्या कहते हैं कैबिनेट मंत्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो