30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आसानी से नहीं होगी बॉबी की जमानत, पुख्ता सबूत जुटा रही पुलिस

बड़े अफसरों की मौजूदगी में हो रही लिखा-पढ़ी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Reena Sharma

•

Updated: 17 Feb 2020, 12:19 PM IST

आसानी से नहीं होगी बॉबी की जमानत, पुख्ता सबूत जुटा रही पुलिस

आसानी से नहीं होगी बॉबी की जमानत, पुख्ता सबूत जुटा रही पुलिस

इंदौर. भूमाफिया बॉबी छाबड़ा को आसानी से जमानत नहीं मिले और उसके खिलाफ जो प्रकरण दर्ज किए हैं, उनमें उसे सजा भी हो, इसके लिए इन दिनों पुलिस अफसर लगे हुए हैं। बॉबी के खिलाफ जो लिखा-पढ़ी हो रही है उसमें अफसर गंभीरता बरत रहे हैं ताकि कोई गलती नहीं रह जाए। इन दिनों पुलिस ने बॉबी छाबड़ा के खिलाफ चार नए प्रकरण दर्ज किए हैं। इनमें खजराना में जो अपराध दर्ज हैं उसमें पुलिस ने बॉबी की गिरफ्तारी ली है। अन्य तीन थानों में गिरफ्तारी होनी है। बॉबी इन दिनों खजराना वाले प्रकरण में रिमांड पर है। पूर्व में भी वह अन्य अपराध में जेल जाकर आ चुका है। पुलिस के बड़े अफसर बॉबी पर निगरानी रखने के साथ ही उसके खिलाफ जो लिखा-पढ़ी हो रही है जिसे कोर्ट में पेश की जाना है उस पर भी नजर रख रहे हैं।

उधर बॉबी से पहले दिन मिलने पहुंचे तीन लोगों को रातभर थाने में बैठाने के बाद अब उससे मिलने कोई नहीं आ रहा है। बॉबी के खास माने जाने वाले बब्बू-छब्बू, नासिर शाह, जाकिर पटेल और नॉटी सरदार की जानकारी भी पुलिस के पास पहुंची है। पुलिस इनके खिलाफ भी सबूत जुटा रही है। उधर बॉबी के खिलाफ अन्य थानों में जो प्रकरण दर्ज है उनमें भी रिमांड खत्म होने के बाद गिरफ्तारी ली जाएगी। बॉबी के साथ पूरे दिन दिखने वाले भी उसके पास नहंी जा रहे हैं।