8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निगमायुक्त की सख्ती के बावजूद नहीं सुधर रही बॉयोमेट्रिक हाजरी व्यवस्था

निगम मुख्यालय के कई विभागों में खराब पड़ी है थंब मशीन

less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

Jun 05, 2019

indore

निगमायुक्त की सख्ती के बावजूद नहीं सुधर रही बॉयोमेट्रिक हाजरी व्यवस्था

इंदौर. नगर निगम में बॉयोमेट्रिक हाजिरी के लिए आयुक्त सख्ती बरत रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अफसरों के साथ आईटी वालों की लापरवाही के चलते व्यवस्था नहीं सुधर रही है। निगम मुख्यालय के कई विभागों में थंब मशीन चलते-चलते खराब हो रही है।

बॉयोमेट्रिक हाजिरी की मॉनिटरिंग आयुक्त आशीष सिंह खुद कर रहे हैं। सख्त कार्रवाई के बाद भी संबंधितों की लापरवाही जारी है। नतीजन परेशानी निगमकर्मियों को उठाना पड़ रही है। बॉयोमेट्रिक मशीन चलते-चलते खराब हो रही है। इस वजह से हाजरी दर्ज करवाने के लिए मशीन पर कर्मचारियों की भीड़ लग जाती है। कल भी निगम मुख्यालय में मशीन खराब हो गई थी। कर्मचारियों का कहना था कि मशीन चलते-चलते बंद हो जाती है। इसकी शिकायत जिम्मेदार अफसरों से की गई, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। अभी विभागों में एक-एक मशीन लगी है। इनकी संख्या बढ़ाने को भी कहा गया पर कुछ नहीं हुआ।

नहीं आ रहे नाम
कर्मचारी थंब लगा रहे है, लेकिन हाजिरी दर्ज नहीं हो रही। तनख्वाह देने के लिए मशीन से जब कर्मचारियों की हाजिरी निकाली जा रही है, तो कई की नहीं आ रही है। इस कारण उनकी तनख्वाह नहीं बन पा रही है।