30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर :अगर आप भरवाने जा रहे है रिलायंस के पेट्रोल पंप से पेट्रोल तो एक बार पढ़ ले ये खबर

नए साल में यहां से नहीं भरवा पाएंगे पेट्रोल....

2 min read
Google source verification
reliance petrol pump

reliance petrol pump

इंदौर। घर से बाहर निकलने पर अगर गाड़ी में पेट्रोल डलवाने की बात करें तो लोग सबसे नजदीकी पेट्रोल पंप की ओर ही जाते हैं। लेकिन नए साल में पेट्रोल भरवाने से पहले आपको सोचना पड़ेगा। आपके लिए अब ये जान लेना जरूरी है कि अब आप रिलायंस के पेट्रोल पंप पेट्रोल नहीं भरवा पाएंगे। बता दें कि नगर निगम ने रिलायंस पेट्रोलपंप को सील कर दिया। जानिए क्यों सील किया गया ये पेट्रोल पंप...

इस पेट्रोल पंप को सील करने का कारण यह है कि इस पेट्रोल पंप में जो शौचालय बनाया गया है वह केवल पुरूषों के उपयोग के लिए है। यहां पर महिलाओं के लिए अलग से शैचालय न होने के कारण निगम ने कार्रवाई की है। बीते दिनों नगर निगम ने शहर में खुले में शौच को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने के लिए सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों के साथ ही पेट्रोपपंपों के शौचालयों को भी आम जनता के लिए खोलने की बात कही थी। इसके बावजूद आदेश का पालन नहीं किया गया।

किया था पेट्रोल पंप का निरीक्षण

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 20 दिन पहले भी निगम के जोनल अधिकारी जीडी सुतार एबी रोड पर निहाल पुरमुंडी स्थित रिलायंस पेट्रोलपंप में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान यहां पर एक ही शौचालय होने के चलते उन्होंने चेतावनी देने के साथ ही पेट्रोलपंप संचालकों का स्पॉट फाइन भी लगाया था। इसके बाद वे फिर से निरीक्षण के लिए पहुंचे। जिस दौरान यहां पर महिलाओं के लिए अलग से शौचालय नहीं बनाया गया था। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए सुतार ने पेट्रोलपंप ही सील कर दिया है।

2008 में बंद करने पड़े थे पम्प

मध्य प्रदेश में साल 2008 में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के कई पेट्रोल पंप बंद करने पड़े थे। इसका कारण वैश्विक मंदी थी, जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से रिलायंस कंपनियों का डीजल सरकारी कंपनियों से 15 रूपए प्रति लीटर तक अधिक हो गया। अब जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम नीचे आ गए हैं तो रिलायंस फिर से पेट्रोलियम बिजनेस में उतरने में कामयाब रहा है। ये मध्य प्रदेश में अपनी अच्छी गुणवत्ता के कारण पेट्रोल की आपूर्ति करता है।

Story Loader