
photo
डॉ. आंबेडकर नगर (महू).सिविल अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलम कुछ ऐसा है कि एक दिन पहले स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव गौरी सिंह ने दौरा कर कर्मचारियों को फटकार लगाई थी। तब उन्हेंआश्वासन दिया गया था कि यहां सब कुछ व्यवस्थित हो जाएगा, लेकिन गुरुवार को सिविल अस्पताल के तलघर में बने लेबोरेट्री में काम करने वाले कर्मचारी ने दुर्गंध खत्म करने के लिए फिनाइल की जगह फॉर्मेलीन केमिकल का छिड़काव कर दिया। इससे लोगों के आंखों से आंसू निकल आए। कई महिलाओं को घबराहट के साथ उल्टी भी हुई।
मोहम्मद इरशाद ने बताया कि वे अपनी पत्नी को लेकर गुरुवार सुबह करीब 10 बजे सिविल अस्पताल गए थे। जब लेबोरेट्री में पहुंचे। तो वहां कोई डॉक्टर नहीं था। मरीज अपनी जांच की रिपोर्ट खुद से ही छांट कर ले जा रहे थे। इस दौरान लोगों की वहां काफी भीड़ थी। लेबोरेट्री से काफी दुर्गंध आ रही थी। तभी अस्पताल के किसी कर्मचारी ने वहां पर फॉर्मोलीन केमिकल का छिड़काव कर दिया। इससे लोगों की आंखों में आंसू भर गए और जलन होने लगी। कई लोगों ने वहीं पर घबराहट व परेशानी होने लगी।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
