17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 दिन बाद थी सगाई , दूसरे को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराई बाइक, 25 साल के सन्नी की मौत

राऊ बायपाय पर हिट एंड रन का मामला.....

2 min read
Google source verification
accident.jpg

road accident

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में बाइक सवार हॉस्पिटल कर्मचारी की डिवाइडर से टकराने से मौत हो गई। युवक किसी को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराया था। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर युवक के परिजन से संपर्क कर घटना की सूचना दी। एएसआइ राजेश कुमार जैन के मुताबिक, सन्नी (25) पिता प्रकाश पंवार निवासी लाहिया कॉलोनी, कबीटखेड़ी की बुधवार शाम हादसे में मौत हुई है। युवक खालसा चौक के समीप बाइक से जा रहा था। डिवाइडर से टकराने पर सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हुई।

परिवार में बड़ा था

मामा नवल राठौर ने बताया कि कनक हॉस्पिटल में एक्स रे डिपार्टमेंट में सन्नी जॉब कर डॉक्टर की मदद करता था। घटना दिनांक को वह ड्यूटी कर खालसा चौक गया था। वह परिवार का बड़ा बेटा था। 10 दिन बाद सगाई होने वाली थी। मां बुटिक में जॉब करती है। छोटा भाई फोटोग्राफी का काम करता है। इस घटना से घर में मातम पसरा हुआ है।

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत

गुरुवार दोपहर राऊ बायपास पर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार चार पहिया वाहन चालक बाइक सवार को टक्कर मारकर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर है। थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर ने बताया, जगदीश (50) पिता अंबाराम निवासी नेहरू नगर, राऊ अपने साथी पूनम (32) पिता राजाराम निवासी नेहरू नगर के साथ राऊ बायपास के पास से गुजर रहे थे। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां जगदीश की मौत हो गई, वहीं पूनम की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक के परिजन ने बताया, जगदीश कारीगर का काम करते थे। बुधवार को घर से कुछ काम का बोल कर गए थे।