
Road Accident on Delhi Mumbai Expressway family return rajasthan from Indore (फोटो सोर्स: पत्रिका)
Road Accident: इंदौर में सगाई के बाद करौली (राजस्थान) लौट रहे परिवार की मिनी बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। इसमें करौली के ज्वेलर्स परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। 10 गंभीर हैं। हादसा सुबह करीब 5 बजे बुढ़ादीत गांव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे चंबल पुल पर हुआ।
मिनी बस आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी। मृतकों में दो भाई अनिल सोनी (48) और ब्रजेश सोनी (45), मां गीता सोनी (63) और बहनोई सुरेश सोनी (45) हैं। पुलिस ने बताया कि ज्वेलर्स परिवार शनिवार को ही करौली के सीताबाड़ी से इंदौर आया था। यहां अनिल के बेटे रानू की सगाई थी। गोद भराई का कार्यक्रम भी था। रानू बेंगलूरु में इंजीनियर हैं।
रात 9 बजे पूरा परिवार मिनी बस से करौली के लिए रवाना हुआ। इसमें 14 लोग सवार थे। बताते हैं, संभवत: ड्राइवर को झपकी आ गई और हादसा हो गया। हादसा रविवार का बताया जा रहा है।
Published on:
14 Jul 2025 08:34 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
