19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आरआर कैट के वैज्ञानिकों ने बनाया यह अद्भुत उपकरण

इलेक्ट्रॉन बीम प्रौद्योगिकी से चिकित्सा जगत को मिलेगी राहत

less than 1 minute read
Google source verification
आरआर कैट के वैज्ञानिकों ने बनाया यह अद्भुत उपकरण

आरआर कैट के वैज्ञानिकों ने बनाया यह अद्भुत उपकरण

इंदौर. भारत सरकार के अनुसंधान संगठन राजा रामन्ना सेंटर फॉर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (आरआर कैट) ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। अब इलेक्ट्रॉन बीम तकनीक से चिकित्सा उपकरणों को स्टरलाइज्ड (संक्रमण मुक्त करना) किया जा सकेगा। इसके लिए आरआर कैट ने दुनिया की शीर्ष मेड-टेक कंपनी बीडी इंडिया के साथ भागीदारी की है। ई-बीम सुविधा पूरी तरह से आरआर कैट के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों द्वारा डिजाइन और विकसित की गई है। यह एकमात्र ऐसी सुविधा है, जिसे भारत में क्लास ए और क्लास बी चिकित्सा उपकरणों के विकिरण के लिए नियामक अधिकारियों द्वारा अनुमोदित किया है। यह आइएसओ-13485 द्वारा भी प्रमाणित है।
भारतीय स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़ा दिन
इलेक्ट्रॉन बीम चिकित्सा उपकरणों के स्टरलाइजेशन के लिए दुनियाभर में स्वीकृत तकनीक है। आरआर कैट ने 2012 में औद्योगिक रैखिक त्वरक के विकास पर काम करना शुरू किया और 2020 में इलेक्ट्रॉन बीम विकिरण प्रसंस्करण सुविधा शुरू की। इससे स्थानीय स्तर पर चिकित्सा उपकरणों को स्टरलाइज करने में मदद करेगी और भारतीयों के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
- डॉक्टर एसवी नखे, निदेशक, आरआर कैट
दुनिया को बताएंगे भारतीय तकनीक का महत्व
इलेक्ट्रॉन बीम स्टरलाइजेशन चिकित्सा उपकरणों के लिए सुरक्षित, अधिक प्रभावी और कुशल प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी साबित हुई है। स्वास्थ्य की दुनिया को आगे बढ़ाने के उद्देश्य के अनुरूप हम भारतीय बाजार के लिए विशेष तकनीक (वेनफ्लॉन प्रो) के लाभ का पता लगाने के लिए आरआर कैट टीम के साथ साझेदारी कर रहे हैं। वैश्विक आपूर्ति के लिए भी सुविधा का उपयोग करने की खोज कर रहे हैं, जो वर्तमान में एक विदेशी फेसिलिटी है।
- अतुल ग्रोवर, प्रबंध निदेशक (दक्षिण एशिया), बीडी इंडिया