13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा महिला मोर्चा की टीम घोषणा पर बवाल, आखिर करना पड़ा सूची में संशोधन

नाना थे 6 उपाध्यक्ष व 6 मंत्री, सूची जारी हो गई 8-8 की, मोर्चा पर चार नंबर भाजपा का कब्जा, विधायक समर्थक एक भी नहीं

2 min read
Google source verification

इंदौर। भाजपा महिला मोर्चा की टीम घोषणा में जमकर उठापटक हो गई। एक सूची जारी हो गई, जिसमें 6-6 की बजाय 8-8 उपाध्यक्ष व मंत्री बना दिए गए। उसे तुरंत रोका गया और संशोधित कर जारी किया गया। चौंकाने वाली बात ये है कि चार नंबर विधानसभा से पदाधिकारियों की भरमार है लेकिन विधायक की पसंद से एक भी पदाधिकारी नहीं हैं।

इंदौर नगर भाजपा महिला मोर्चा में शैलजा मिश्रा की सबसे पहले अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति हुई थी। घोषणा के बाद से नगर पदाधिकारियों की कवायद शुरू हो गई थी। सभी विधायक व वरिष्ठ नेताओं से नाम लेने के बाद आखिरकार मंगलवार को मिश्रा ने अपनी टीम की घोषणा कर दी लेकिन उसमें भी बवाल हो गया। कायदे से 6 उपाध्यक्ष व 6 मंत्री बनाए जाना थे लेकिन जो सूची जारी हुई तो 8-8 की संख्या थी। इसको देखते ही नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने तुरंत
रोकने की घोषणा की, जिसके बाद मीडिया के माध्यम से अधिकृत सूची नहीं होने की जानकारी दी गई। बाद में महिला मोर्चा अध्यक्ष को दो-दो नाम कम कर घोषणा करने के निर्देश दिए गए।

रात 10 बजे के करीब संशोधित सूची के साथ घोषणा की गई। महिला मोर्चा में चार नंबर विधानसभा का बोलबाला है लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि विधायक मालिनी गौड़ की पसंद का एक भी नाम नजर नहीं आ रहा। जिन नामों को काटा गया, उसमें से एक मंत्री सुनीता गचकेश्वर उनकी पसंद से बनाई जा रही थीं। ग्वालियर की तर्ज पर घोषणा महिला मोर्चा अध्यक्ष मिश्रा ने ग्वालियर की तर्ज पर अपनी टीम का गठन कर दिया। वहां केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों को उपकृत करने के लिए 8-8 उपाध्यक्ष व मंत्री बनाए जा रहे हैं।

इंदौर नगर भाजपा में सिंधिया समर्थकों को ले लिया लेकिन महिला नेत्रियों के कोई नाम नहीं थे। सिलावट ने एक-दो नाम दिए थे, जिन्हें ले लिया गया। चंद घंटे की पदाधिकारी महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की चंद घंटे में सूची बदल दी गई। इसमें उपाध्यक्ष बनी कविता यादव व मनजीत तोमर तो मंत्री बनी मंजू ठाकुर और सुनीता गजकेश्वर की कुर्सी चली गई। हालांकि चारों नेत्रियों को भविष्य में कहीं ना कहीं संगठन उपकृत करने पर विचार कर रहा है।

ये हैं चार नंबर के नाम


अध्यक्ष- शैलजा मिश्रा
महामंत्री- कंचन गिदवानी
उपाध्यक्ष- साधना दगड़े
कार्यालय मंत्री- सरिता बहरानी
कोषाध्यक्ष- भावना सालकाड़े
मीडिया प्रभारी- चंदा खत्री
सोशल मीडिया प्रभारी- युक्ता बर्वे