
कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा ने कार्यकर्ताओं से कही ऐसी बात की सभी के उड़े होश...
इंदौर. नए साल में नए जोश के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस पार्टी जुटने जा रही है। हम सिर्फ नारे लगाकर सरकार नहीं बना सकते, उसके लिए जरूरी है हम मतदाता सूची का सूक्ष्म निरीक्षण करें। सूची की गड़बड़ी को नहीं पकड़ा तो हमारी मेहनत व्यर्थ हो जाएगी। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के साथ हमे इसका विशेष ध्यान रखना है। यह कहना है पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा (Sajjan Singh Verma) का। वे शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। दरअसल, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मुद्दों को लेकर कांग्रेस 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाकर गली-मोहल्ले में जाएगी। इसको लेकर बैठक आयोजित की गई थी। संगठन प्रभारी महेंद्र जोशी ने कहा, अभियान को लेकर शहर से ब्लॉक से मंडलम, सेक्टर फिर बूथ लेवल तक जाना है। अभियान में जनता की समस्याओं को समझना है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भाजपा सरकार के भ्रष्टचार के विषयों को जनता तक पहुंचना है।
कांग्रेस के लिए जनता की जान की हिफाजत पहली प्राथमिकता
नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा, कमलनाथ सरकार ने कोरोना की आमद को देखते हुए आइफा अवाॅर्ड निरस्त किया था। कांग्रेस के लिए देश और प्रदेश की जनता की जान की हिफाजत पहली प्राथमिकता है। वहीं, भाजपा के लिए जनता की जान से बढ़कर इवेंट है। प्रदेश सचिव राजेश चौकसे ने कहा, 5 जनवरी से फिर मतगणना पुर्ननिरीक्षण शुरू होना है। बैठक में रणनीति बनाई गई कि बूथ स्तर पर सूची अपडेट कराई जाएगी। प्रदेशभर में अभियान के तहत सांस्कृतिक आयोजन होंगे, जिसमे सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल होंगे।
व्यापक मुहिम छेड़ने वाले नेताओं का सम्मान होगा
शहर कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने बताया, मतदाता सूची पर समय-समय आपत्ति दर्ज कराने के साथ ही सूची में फर्जी नामों के खिलाफ व्यापक मुहिम छेड़ने वाले नेताओं का सम्मान किया गया। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, गिरधर नागर, स्वप्निल कोठरी, अरविंद बागड़ी, अमन बजाज, अंसाफ अंसारी, सोनिला मिमरोट, अनिल यादव और संजय बाकलीवाल आदि मौजूद थे।
Published on:
24 Dec 2022 08:25 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
