8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO VIRAL : दोस्त-परिजन मार रहे ताना- सांवरिया सेठ में सवा करोड़ दान कर आईं, थोड़े रुपए हमें ही दे देती

- गलत वीडियो वायरल होने से परेशान है परिवार- बोले - दोस्त-रिश्तेदार आते-जाते मारते हैं ताने- लोन पर चल रही चाय-नाश्ते की दुकान

3 min read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

Sep 14, 2019

VIDEO VIRAL : दोस्त-परिजन मार रहे ताना- सांवरिया सेठ में सवा करोड़ दान कर आईं, थोड़े रुपए हमें ही दे देती

VIDEO VIRAL : दोस्त-परिजन मार रहे ताना- सांवरिया सेठ में सवा करोड़ दान कर आईं, थोड़े रुपए हमें ही दे देती

इंदौर. श्री सांवरिया सेठ के मंदिर में सवा करोड़ रुपए दान करने का वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आईं छत्रीबाग निवासी अंजू चौहान व उनके परिवार की मुसीबतें बढ़ गई हैं। लोग उनसे तगादा लगा रहे हैं तो कोई ताने मार रहा है कि इतने रुपए दान कर आईं, हमें ही दे देतीं।

अंजू ने बताया कि सवा करोड़ रुपए दान का वीडियो फैलने के बाद से हम लोग परेशान हैं। जहां भी आते-जाते हैं, लोग कहते हैं ये वहीं हैं सवा करोड़ दान देने वाले। कोई कहता है कि मंदिर में इतनी राशि डाल दी, हमें ही दे देते। कोई कहता है कि तुम्हारे यहां इनकम टैक्स का छापा पड़ जाएगा। रिश्तेदार भी आ रहे, जा रहे हैं। वे ताने देते हैं, कहते हैं कि सवा करोड़ भगवान को दे आए, थोड़े हमें ही दे देते।

must read : सांवरिया सेठ को सवा करोड़ के दान का सच, महिला बोलीं- लोन पर मेरी दुकान, देखे भी नहीं इतने रुपए

छत्रीबाग में घर, अन्नपूर्णा में चाय-नाश्ता दुकान

न्यूज टुडे ने दानदाता महिला को ढूंढ़ निकाला और मामले की सच्चाई जानी। दरअसल यह महिला इंदौर के छत्रीबाग इलाके में रहनेवाली अंजू चौहान हैं। उनका परिवार अन्नपूर्णा इलाके में चाय-नाश्ते की छोटी सी दुकान चलाता है। दानपेटी में लिफाफे में भरकर रुपए डालते हुए वीडियो वायरल होने के बाद से ही अंजू के घर रिश्तेदारों का आना जाना लगा हुआ है।

ऐसे समझें कितनी हो सकती है दान की राशि

अंजू के अनुसार वे ढाई वर्ष से मंदिर नहीं गईं थीं यानी कुल दिन 912 होते हैं। वो रोज गुल्लक से 10, 20 या 50 का नोट दान के लिए अलग निकालती थीं। हम 10, 20 को छोड़ें और 50 रुपए रोज भी दान राशि को जोड़ें तो 912 दिनों के 45,600 रुपए होते हैं। ऐसे में हम मान सकते हैं कि उन्होंने दानपेटी में सवा करोड़ रुपए नहीं डाले होंगे।

लोन लेकर लगाई दुकान, अब भी चुका रहे

अंजू के बेटे कुलराज चौहान ने बताया कि लोन लेकर हमने चाय-नाश्ते की दुकान डाली है। लोग कहते हैं कि लोन चुकाने की बजाय सवा करोड़ भगवान को दे आए। कुछ मित्र कहते हंै कि इतनी राशि दान कर दी तो हमें ही दे देता, सालभर वापरकर लौटा देते। जहां जाओ, लोग ताने मारने लगते हैं।

दुकान चली गई तो ली सांवरिया सेठ की शरण

अंजू ने बताया कि इतवारिया बाजार में हमारी सब्जी की दुकान थी, जो 11 साल पहले सडक़ चौड़ीकरण में चली गई। धंधा नहीं था। किसी ने बताया कि भगवान सांवरिया सेठ की शरण में जाओ, सब अच्छा होगा। किसी ने सांवरिया सेठ के नाम से दुकान शुरू करने का कहा।

must read : फीस नहीं भरी तो स्कूल से निकाल दिया, रोती बच्ची ने ऐसे किया प्रदर्शन

हमने वहां जाना शुरू किया और 11 साल पहले अन्नपूर्णा इलाके में श्री सांवरिया सेठ नाम से चाय-नाश्ते की दुकान शुरू की। उस वक्त से ही, जो कमाई दिनभर होती, उसमें हर दिन 10, 20 या अधिक से अधिक 50 रुपए हम अलग निकालते आ रहे हैं। घर में कितनी भी परेशानी आ जाए, इस राशि का इस्तेमाल नहीं करते। ये राशि हम सांवरिया सेठ को दान कर आते।