25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उपचुनाव : भाजपा के चुनावी पोस्टर से सिंधिया गायब, कांग्रेस ने ली चुटकी

पोस्टर में तुलसी सिलावट भाजपा के अन्य नेताओं के साथ दिख रहे हैं, लेकिन चर्चा इस बात की है कि इस पोस्टर से ज्योतिरादित्य सिंधिया गायब हैं, जिसे लेकर राजनीतिक गरमागर्मी बढ़ गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 10 Jun 2020, 12:39 AM IST

news

उपचुनाव : भाजपा के चुनावी पोस्टर से सिंधिया गायब, कांग्रेस ने ली चुटकी

इंदौर/ मध्य प्रदेश में उपचुनावों को लेकर राजनीतिक गलियारों में गहमा-गहमी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी गहमा-गहमी के बीच एक चुनावी पोस्टर इन दिनों काफी चर्चा का विषय बनता जा रहा है। आगामी उपचुनावों में सबसे अधिक चर्चा सांवेर विधानसभा सीट की है। इस सीट से भाजपा की ओर से कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए तुलसी सिलावट का टिकट पक्का माना जा रहा है। वहीं, कांग्रेस ने भी भाजपा से आए प्रेमचंद गुड्‌डू को यहां से चुनाव लड़ाने के संकेत दे दिए हैं। इसी को लेकर बीजेपी द्वारा क्षेत्र में पोस्टर भी लगाने शुरु कर दिये हैं। इन्ही में से एक पोस्टर में तुलसी सिलावट भाजपा के अन्य नेताओं के साथ दिख रहे हैं, लेकिन चर्चा इस बात की है कि इस पोस्टर से ज्योतिरादित्य सिंधिया गायब हैं।

पढ़ें ये खास खबर- Coronavirus Update : नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, 37 लोगों पर दर्ज हुई FIR

पोस्टर में इन नेताओं के फोटो

बता दें कि, सांवेर विधानसभा की इस सीट पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमेर सिंह सोलंकी द्वारा कुछ पोस्टर लगवाए गए हैं। इस पोस्टर के जरिये 10 जून को कुड़ाना गांव में कार्यकर्ताओं के विशाल सम्मेलन की बात कही गई है। इसमें मंत्री तुलसी सिलावट के अलावा पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा से चुनाव लड़े और वर्तमान में इंदौर जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय, रमेश मेंदोला, सांसद शंकर लालवानी, गौरव रणदीवे आदि नेताओं के तो फोटो लगे हैं, लेकिन फोटो से सिंधिया गायब हैं, जिसे लेकर चर्चा का बाजार गर्म होने लगा है।

पोस्टर पर सियासत शुरु

कांग्रेस ने भी पोस्टर में सिंधिया के न होने को भुनाना शुरु कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने पोस्टर को लेकर एक ट्वीट किया है, जिस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, मंत्री तुलसी सिलावट की विधानसभा सांवेर में ही भाजपा मंडल अध्यक्ष के बैनर से ज्योतिरदित्य सिंधिया गायब। माफ करो महाराज...अब हमारे नेता शिवराज। जो समर्थक कहते थे, कि उनकी एक आवाज पर कुछ भी कर जाएंगे, उन्होंने ही भुला दिया।

पढ़ें ये खास खबर- डैम में नहाते समय युवक पर मगरमच्छ ने किया हमला, जान पर खेलकर दोस्त ने बचाई जान, देखें वीडियो


चर्चा की ये है बड़ी वजह

आपको बता दें कि, तुलसी सिलावट को ज्योतिरादित्य सिंधिया का सबसे करीबी और कट्‌टर समर्थक माना जाता है। सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने का निर्णय लेते ही सिलावट ने भी विधायक और मंत्री पद से त्याग दे दिया था। यही नही कमलनाथ सरकार को गिराने में भी सिलावट ने अहम भूमिका निभाई थी। यही वजह है कि, अब उनके पोस्टर पर सिंधिया का न होना चर्चाओं को सन देता है। फिलहाल, सांवेर उपचुनाव को जीतने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोक दी है। बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से लेकर विधायक रमेश मेंदोला इस सीट को जीतने के लिए खुद को पूरी तरह झोक दिया है।