11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

36 रुपए शकर , 57 रुपए दाल, 159 रुपए तेल, यहां देखिये किराना बाजार के दाम

शहर के बाजार में आज किराना सामान के दाम इस प्रकार हैं.

2 min read
Google source verification
36 रुपए शकर , 57 रुपए दाल, 159 रुपए तेल, यहां देखिये किराना बाजार के दाम

36 रुपए शकर , 57 रुपए दाल, 159 रुपए तेल, यहां देखिये किराना बाजार के दाम

इंदौर. शहर के बाजार में आज किराना सामान के दाम सामान्य नजर आ रहे हैं, जहां शक्कर 3610 रुपए , तेल 1590 रुपए और चने की दाल 5750 रुपए से शुरू हो रही है। इसके अलावा अन्य किराना सामान के दाम इस प्रकार हैं।

केंद्रों पर साबूदाना के भाव में तेजी आई है, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी देखा जा रहा है। बाजार में सावन की पूछपरख शुरू हो गई है। केंद्रों पर तेजी से यहां भी बाजार तेज हुए है। आगे भाव में 100 रुपए क्विंटल भाव बढ़ सकते है। अरसीकेरे में खोपरा गोला का टेंडर 140.40 रुपए गया। वहां आवक 500 बोरी की रही। ग्राहकी कमजोर रहने से खोपरा गोला में गिरावट का रुख रहा।

शकर एस 3590 से 3610, शकर एम सुपर 3650 से 3680, एम शकर 3750 से 3800, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो) 6220, सच्चासाबु एगमार्क आधा किलो 6280, लूज (25 किलो) में 5740 प्रति क्विंटल। खोपरा गोला बाक्स में 170 से 190, खोपरा बूरा 2000 से 3500 रुपए।

मसाले : कालीमिर्च 515 से 517, मिनिमटर 522 से 528, मटरदाना 545 से 575, हल्दी निजामाबाद 100 से 120, हल्दी सांगली 160 से 165, हल्दी पावडर 1750 से 1850, जीरा राजस्थान 245 से 250, ऊंझा 250 से 255, मीडियम 258 से 270, बेस्ट 280 से 295, सौंफ मोटी 120 से 135, मीडियम 140 से 155, बेस्ट 180 से 200, बारीक 190 से 210, लौंग चालू बेस्ट 725 रुपए।

दलहन- चना 4700, विशाल 4450 से 4550, मसूर 6725, मूंग 6100 से 6200, एवरेज 5300 से 5600, तुवर सफेद नई 6300 से 6450, कर्नाटक 6450 से 6550, निमाड़ी 5300 से 6000, उड़द 6800 से 7300, नया गर्मी का उड़द 6600 से 7000, हल्का उड़द 2500 से 4500 रुपए क्विंटल।

दालें- चना दाल 5750 से 6250, मसूर दाल बोल्ड 8200 से 8300, बेस्ट तुवर दाल 8300 से 9500, मूंग दाल बोल्ड 8000 से 8100, मूंग मोगर 8600 से 8700, बोल्ड 8800 से 8900, उड़द दाल बोल्ड 8800 से 8900, उड़द मोगर 9300 से 9400, बोल्ड 9500 से 9600 रुपए।

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान की मंडियों में सोयाबीन की कीमतों में आई गिरावट तथा बिकवाली बढ़ने से हाल ही में सोया तेल ऊंचे भाव से 10 रु प्रति किलो तक घट गए है। विदेशी पर उठाव नहीं आने से क्रूड पाम आयल, आरबीडी एवं अर्जेंटीना का तेल सोया अगले महीनों के सस्ते मिलने लगे हैं तथा उक्त देशों द्वारा बिकवाली पड़ते में की जा रही है तथा देश में तिलहनों का स्टॉक भी प्रचुर मात्रा में पड़ा हुआ है, इन परिस्थितियों में सोयाबीन में धीरे-धीरे मंदे का ही रुख दिखाई दे रहा है।

लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मूंगफली तेल 1590 से 1610, मुंबई मूंगफली तेल 1600, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1420 से 1430, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1400, मुंबई सोया रिफाइंड 1460, मुंबई पाम तेल 1410, इंदौर पाम 1470, राजकोट तेलिया 2530, कपास्या तेल इंदौर 1455 से 1465 रुपए।

तिलहन : सरसों 6300 से 6500, रायड़ा 6100 से 6200, सोयाबीन 6300 से 6700 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 49900 से 50400 रुपए टन।

यह भी पढ़ें : 7 घंटे लेट चल रही सभी ट्रेनें, अगले आदेश तक कई ट्रेनें बंद, आप भी चेक कर लें अपनी ट्रेन

प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 6600, प्रेस्टीज 6650, महाकाली 6700, कास्ता 6650, सांवरिया 6700, रुचि 6625, धानुका 6700, एमएस नीमच 6650, एमएस पचोर 6675, प्रकाश 6780, एवी 6650 रुपए।