11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में कारोबारी को मैसेज कर भेजे बेटी के अश्लील फोटो..पैसों की डिमांड

mp news: कारोबारी को बेटी के अश्लील फोटो भेजने के कुछ देर बाद ही आरोपी ने डिलीट की सारी तस्वीरें..ब्लैकमेल कर की पैसों की डिमांड..।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 28 Sep 2024, 6:41 PM IST

indore news

mp news: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कारोबारी को उसकी बेटी के अश्लील फोटो किसी ने मैसेज किए और ब्लैकमेल कर पैसों की डिमांड की है। हालांकि कारोबारी आरोपी की धमकी से डरने की जगह पुलिस के पास पहुंच गया और शिकायत दर्ज करा दी है। फोटो भेजने वाला आरोपी कारोबारी की बेटी के ही कॉलेज का स्टूडेंट है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

इंदौर शहर के कनाड़िया थाना पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर आरिश सोलंकी नाम के युवक के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया है। कारोबारी ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि किसी ने उन्हें वॉट्सएप पर मैसेज कर बेटी की 6 अश्लील तस्वीरें भेजी थीं। जिन्हें देखकर उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। फोटो भेजने के तुरंत बाद मैसेज करने वाले ने पैसों की डिमांड की और फिर तुरंत ही फोटो व पैसों की डिमांड वाला मैसेज डिलीट कर दिया।


यह भी पढ़ें- शादी के 17 दिन बाद भागी दुल्हन..फिर पति को भेजीं बॉयफ्रेंड संग शादी की तस्वीरें


बेटी की अश्लील तस्वीरें और पैसों की डिमांड किए जाने के बाद कारोबारी ने बेटी से बात की तो पता चला कि फोटो भेजने वाला बेटी के कॉलेज का स्टूडेंट है। इसके बाद तुरंत कारोबारी बेटी को साथ लेकर पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। कारोबारी की बेटी के मुताबिक वो बायपास पर स्थित एक निजी कॉलेज में पढ़ती है और कॉलेज में ही पढ़ने वाले आरिश सोलंकी नाम के युवक ने ये अश्लील फोटो भेजे हैं। आरिश और कारोबारी की बेटी के बीच करीब दो साल से जान पहचान है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- बीवी की सहेली को महंगी पड़ी पटवारी की चाय, कर डाला कांड