
इंदौर। जाने-माने पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का 78 साल की आयु में निधन हो गया। मंगलवार को सुबह अचानक बाथरूम में फिसल गए थे। घायल अवस्था में उन्हें पास ही के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली। वैदिक के निधन का समाचार मिलेत ही मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई। इधर, वैदिक के निधन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त किया है।
देश के जाने-माने पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का दिल्ली के अपने घर में निधन हो गया। वे मंगलवार को सुबह बाथरूम में फिसलकर चोटिल हो गए थे। उनके निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
मध्यप्रदेश के इंदौर में 1944 को जन्मे वेद प्रताप वैदिक ने पत्रकारिता की शुरुआत 1958 में की थी। वे देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके थे। वे देश के बड़े पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषकों में माने जाते थे। उन्होंने इंटरनेशनल पालीटिक्स में जेएनयू से पीएचडी की थी। वैदिक को दर्शन शास्त्र और राजनीति शास्त्र में काफी दिलचस्पी थी। वे अक्सर ही इन मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखते थे।
वेद प्रताप वैदिक के बारे में बताया जाता है कि उन्होंने 1957 में 13 साल की आयु में हिन्दी के लिए सत्याग्रह कर दिया था, तब वे जेल तक गए थे। उन्होंने 1967 में पहला अंतरराष्ट्रीय शोध हिन्दी पर ही लिखा था।
वेद प्रताप वैदिक ने अपने पूरे जीवनकाल में करीब 80 से अधिक देशों की यात्राएं की हैं। अपने अफगानिस्तान संबंधी शोधकार्य के वक्त वैदिक को न्यूयार्क के कोलंबिया यूनिवर्सिटी, लंदन के प्राच्य विद्या संस्थान, मास्कों की विज्ञान अकेडमी और काबूल यूनिवर्सिटी में अध्ययन का अवसर भी मिला।
सीएम और गृहमंत्री ने व्यक्त किया शोक
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीनियर पत्रकार डा. वेद प्रताप वैदिक के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट संदेश में कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेद प्रताप वैदिक जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने भी अपने ट्वीट संदेश में कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेद प्रताप वैदिक जी के निधन की दुखद खबर मिली है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
हाफिज सईद से मुलाकात पर हुआ था बवाल
वेद प्रदाप वैदिक और आतंकी सरगना हाफिज सईद की मुलाकात पर जमकर बवाल मचा था। उस समय इंदौर की अदालत में कांग्रेस के दो नेताओं ने उन पर देशद्रोह की याचिका दाखिल की थी। वहीं वाराणसी की एसीजीएम छह के कोर्ट में भी धारा 124 के तहत याचिका लगाई गई थी। गौरतलब है कि भारतीय पत्रकार वेद प्रताप वैदिक पाकिस्तान के दौरे पर गए थे। वहां उन्होंने पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और भारत में मोस्ट वांटेड हाफिज सईद से मुलाकात की थी। हाफिज सईद मुंबई में हुई आतंकवादी हमले का मुख्य आरोपी था। वैदिक पाकिस्तान, अफगानिस्तान आदि की राजनीति के जानकार भी माने जाते हैं। इस मुलाकात के बाद भारत में कई सवाल खड़े हो गए थे। केंद्र सरकार ने भी पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग से इस मुलाकात पर रिपोर्ट मांगी थी। इस पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराद ने भी राज्यसभा में इस पर बात रखी थी।
Updated on:
14 Mar 2023 02:33 pm
Published on:
14 Mar 2023 02:26 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
