कंपनी के 3 हजार से अधिक उच्च दाब उपभोक्ता है, इसमें 2400 से अधिक बड़े-मध्यम-लघु व सूक्ष्म उपभोक्ता है, जबकि 600 उपभोक्ता व्यावसायिक है। दिसंबर में खपत के आंकड़े को देखें तो नवंबर की तुलना में बढ़ोतरी जरूर हुई, लेकिन पिछले साल की तुलना में यह कमी 1 करोड़ 36 लाख यूनिट से भी अधिक दर्ज की गई। इंदौर के सांवेर रोड, पीथमपुर, निमरानी, सेंधवा, खेतिया, उज्जैन व अन्य औद्योगिक क्षेत्रों की खपत में 20 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। यहां व्यावसायिक और बड़े उद्योगों की खपत स्थिर बनी रही।