17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कचरा जलाने की बात पर चली गोली

मानपुर थाना क्षेत्र स्थित जाफराबाद में शुक्रवार को खेत की मेढ़ पर कचरा जलाने की बात को लेकर दो परिवारों में जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष की ओर से फायर कर दिया गया। मामले में मानपुर पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से क्रास केस दर्ज कर लिया है। वहीं इस विवाद में दोनों पक्षों की ओर से चार लोग घायल हुए है। बताया जा रहा है दोनों परिवारों में पुलिस की नौकरी करने वाले भी है।

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Sanjay Rajak

Feb 19, 2022

कचरा जलाने की बात पर चली गोली

कचरा जलाने की बात पर चली गोली

डॉ. आंबेडकर नगर(महू).

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जाफराबाद में मोहन पिता भेरुसिंह यादव और यशवंत पिता रतनसिंह यादव के खेत आपस में लगे हुए है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मोहन और यशवंत के खेत बीच बनी मेढ़ पर मोहन के बड़े भाई धन्नालाल ने कचरा जला दिया। इसी बात को लेकर तू-तू मैं-मैं से शुूर हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। एक पक्ष की ओर से मोहन यादव ने पुलिस को बताया कि मेढ़ पर कचरा चलाने की बात को लेकर यशवन्त यादव, श्यामलाल यादव, अखिलेश यादव, पंकज यादव, किशोर यादव, सुनील यादव, राहुल यादव, जोशनाबाई यादव और आशाबाई यादव डण्डे, धारिया, बन्दूक आदि लेकर मेरे घर के सामने आए और अपशब्द कहने लगे। मना करने पर सभी ने मुझे, भाई धन्नलाल, भाभी राधाबाई यादव के साथ डंडे, धारिया से मारपीट की। इसी दौरान यशवंत यादव ने बंदूक से फायर किया, जिससे गोली जमीन पर लगी और श्यामलाल यादव बन्दूक हमारे ऊपर तान दी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपित यशवन्त, श्यामलाल, अखिलेश, पंकज, किशोर, सुनील, राहुल, जोशनाबाई और आशाबाई के खिलाफ धारा 294,323,147, 148, 149, 307 और 506 के तहत प्ररकण दर्ज किया है।

दूसरे पक्ष की ओर से यशवंत पिता रतनङ्क्षसह यादव ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह 11.30 बजे भाई श्यामलाल यादव, पंकज यादव, किशोर यादव, जोशनाबाई, आशाबाई हम हमारे खेत पर काम कर रहे थे। मेढ़ पर लगी घास को धन्नालाल यादव ने जला दिया। इस पर मना किया तो धन्नालाल यादव, मोहन यादव ने अपशब्द कहने लगे। मना करने पर धन्नालाल या, मोहनलाल यादव ने लड्ड से मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव के लिए लड़का पंकज यादव, किशोर यादव, श्यामलाल यादव, जोशनाबाई, आशाबाई आए तो उनके साथ भी मारपीट की। मामले में पुलिस ने आरोपित धन्नालाल पिता भेरूसिंह यादव, मोहन पिता भेरूसिंह यादव, अरुण पिता धन्नालाल यादव और कृष्णा पिता मोहन यादव के खिलाफ धारा 294,323, 506,34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मानपुर टीआई विजय सिंह सिसोदिया ने बताया कि मामले में दोनों पक्षो की ओर से प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। विवाद किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।