31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं थम रहे गीता के आंसू, बोली- अब कौन रखेगा मेरा ख्याल, मेरे लिए सूट का कपड़ा कौन लाएगा

indore-भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज के निधन पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धाजंलि सभा-नहीं थम रहे गीता के आंसू, बोली- अब कौन रखेगा मेरा ख्याल    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Reena Sharma

•

Updated: 8 Aug 2019, 4:25 PM IST

indore

नहीं थम रहे गीता के आंसू, बोली- अब कौन रखेगा मेरा ख्याल, मेरे लिए सूट का कपड़ा कौन लाएगा

इंदौर. पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन की खबर सुन पाकिस्तान से भारत आई लाड़ली गीता स्तब्ध है। उसकी आंखों के आंसू रुक नहीं रहे है। वह इशारों में बोल अब मेरा ख्याल कौन रखेगा। मेरे लिए सूट का कपड़ा कौन लाएगा। कौन मेरी हर ख्वाहिशें पूरी करेगा। गीता बोली जब भी मैं उनके दिए कपड़े नहीं पहनती तो वे पूछ लेती थी। बोलती सूट क्यों नहीं सिलवाया। हमेशा कहती थी, अच्छे से रहो, अच्छे कपड़े पहनो, खूब पढ़ाई करो। गीता को मलाल है कि वह उनके अंतिम क्षणों में मिल नहीं पाई।

इधर भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज के निधन पर भाजपा कार्यालय में आयोजित श्राद्धाजंलि सभा मे कई भाजपा नेताओं ने सुषमा स्वराज के योगदान को याद किया। सुषमा स्वराज को याद करते हुए उनके करीबी भाजपा नगर अध्यक्ष गोपी कृष्ण नेमा की आंखे नम हो गई और वे कुछ बोल नहीं पाए।

इस मौके पर विधायक रमेश मेंदोला, सुदर्शन गुप्ता, सांसद शंकर लालवानी सहित अन्य कई समाजसेवी और वरिष्ठजन शामिल थे सभी सुषमा स्वराज को याद करके उनके लिए दो शब्द कहें। इस दौरान कईयों की आंखे नम नजर आई। लालवानी बोले सुषमा जी की आत्मा को भगवान शंति दे और उनके परिजनों को हिम्मत दे। उन्होंने कहा सभी उन्हें हमेशा याद करेंगे। इसके बाद एक-एक कर सभी ने उन्हें पुष्प अर्पित किए।