24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई अंगूरी भाभी के रूप में शुभांगी ने जीता दर्शकों का दिल 

'कसौटी जिंदगी की' में भूमिका निभा चुकी शुंभागी, 'भाभीजी घर पर हैं' कि 'अंगूरी भाभी' की कसौटी पर भी 'खरी' उतरी हैं। दर्शकों ने उनका पहला लुक और एक्टिंग काफी पसंद की है।

2 min read
Google source verification

image

Shruti Agrawal

Apr 26, 2016

angoori

angoori

इंदौर। एक अर्से बाद टेलीविजन की सबसे लोकप्रिय भाभी लौट आई हैं ' इंदौर की शुभांगी अत्रे ' के रूप में। जी हां चौंकिए नहीं...कल रात 10.30 मिनिट पर एंड टीवी के दर्शक रूबरू हुए नई अंगूरी भाभी से। शुभांगी ने नई अंगूरी भाभी के रूप में सभी का दिल जीत लिया।

'भाभीजी घर पर हैं' एंड टीवी का सबसे लोकप्रिय सीरियल है। सीरियल की अंगूरी भाभी की भूमिका पहले 'शिल्पा शिंदे' निभा रहीं थी। इंग्लिश के 'गलत उच्चारण' उसके बाद 'सही पकड़े हैं' कहने के ठेठ 'अवधी अंदाज' के कारण अंगूरी भाभी घर-घर में पहचानी जाने लगी।

इसके बाद शिल्पा ने प्रोडेक्शन हाउस के सामने शर्तों का पुलिंदा रख दिया। पिछले कुछ समय से वह सीरियल के सेट पर नहीं आ रहीं थीं। निर्माताओं की लाख कोशिशों के बाद भी जब शिल्पा ने करार की शर्तें नहीं मानी तो प्रोड्यूसर ने टीवी एसोसिएशन से उनकी शिकायत कर दी। उनके खिलाफ 'टीवी एसोसिशन' ने 'लाइफ टाइम' बैन लगाने का फैसला लिया है।

और फिर शिल्पा को रिप्लेस किया इंदौर की शुभांगी अत्रे ने। शुभांगी अत्रे इससे पहले भी चिड़िया घर में शिल्पा शिंदे को रिप्लेस कर चुकी हैं। 'कसौटी जिंदगी की' में भूमिका निभा चुकी शुंभागी, भाभीजी घर पर हैं कि कसौटी पर भी खरी उतरी हैं। दर्शकों ने उनका पहला लुक और एक्टिंग काफी पसंद की है।

हाउस वाइफ मंजू द्विवेदी का कहना है 'भाभीजी घर पर है' मेरा फेवरेट सीरियल है। सीरियल का टाइम भी 'परफेक्ट' है घर के सारे काम निपटाकर मैं सुकून से बैठ सकती हूं। कई दिनों से सही पकड़े हैं, अंगूरी भाभी की कमी बेहद खल रही थी। मंगलवार रात जैसे ही नई अंगूरी दिखी..........मजा आ गया।

स्वाति भाटिया का कहना है पहले तो लगा था अंगूरी भाभी वाला रोल कोई निभा ही नहीं सकता। अंगूरी भाभी गंवार नहीं मासूम लगती है। उनकी हर अदा दिल को छूती है। नई अंगूरी भाभी का फर्स्ट लुक पसंद आया। नई अंगूरी के चेहरे पर भी वही मासूमियत है। फिर जब पता चला की नई अंगूरी शुभांगी अत्रे इंदौर से हैं तो खास लगाव हो गया।

वहीं रजंना दवे का कहना है इंदौरी अंगूरी भाभी का इंतजार काफी पहले से था। जब से सुना कि नई अंगूरी भाभी इंदौर से हैं। रोज सीरियल देखती, कल रात नई अंगूरी भाभी दिखाईं दी। सच मन खुश हो गया, एक अच्छा सीरियल बोर बनने से बच गया।

11 अप्रैल 1981 को पैदा हुई शुभांगी ने यूं तो इंदौर के आईएमएस से एमबीए किया है लेकिन मॉ़डलिंग का ऑफर मिलते ही उन्होंने अपनी नई राह चुनी। अंगूरी को टीवी पर आने का मौका पहली बार 2006 में कसौटी जिंदगी से मिला था। इसके बाद लगातार ही वे टीवी सीरियल्स में लीड रोल में दिखाई देती रही हैं। शुभांगी का बचपन से ही फिल्मों के प्रति बहुत लगाव था। उनके इसी पैशन के कारण लगातार ही उन्हें अपने अभिनय का जलवा दिखाने का मौका मिल रहा है।


ये भी पढ़ें

image