22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डिजिटल सरकारी स्‍कूल, जहां अब स्मार्ट बोर्ड के साथ स्मार्ट टीवी से होगी पढ़ाई

Indore News:इंदौर शहर के माध्यमिक स्कूल क्रमांक-19 नयाबसेरा गांधी नगर को पूरी तरह से अब डिजिटल कर दिया गया है..यह स्कूल दूसरे स्कूलों से बहुत आगे है

less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Nisha Rani

Mar 18, 2024

2018_7image_15_46_416815070nd-ll.jpg

Indore News: मध्‍यप्रदेश के एक सरकारी स्‍कूल में अब डिजिटल तरीके से पढ़ाई होगी। यहां पर बच्चों को पढ़ाने के लिए डिजिटल क्लासरूम बनाए गए हैं, जिसमें स्मार्ट बोर्ड और स्मार्ट टीवी की मदद से बच्चों को पढ़ाया जाएगा। दरअसल, इस सरकारी स्कूल को डिजिटल बनाने के लिए सिविल सोसायटी के लोग आगे आए और उन्होंने इसके लिए सहयोग किया।

दरअसल, इंदौर शहर के माध्यमिक स्कूल क्रमांक-19 नयाबसेरा गांधी नगर को पूरी तरह से अब डिजिटल कर दिया गया है। कई सारे फंड की मदद से स्मार्ट बोर्ड, चार लेपटॉप, खेल सामग्री, 15 सेट कम्प्यूटर, 200 फर्नीचर, वाटरकूलर, आरओ, साऊंड सिस्टम, 10 स्मार्ट टीवी आदि उपलब्ध कराया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास का कहना है, यह स्कूल दूसरे स्कूलों से बहुत आगे है। इसकी तुलना दूसरे स्कूलों से नहीं कर सकते हैं। हमने लोगों की मदद से ऐसा ही अन्य सरकारी स्कूलों को भी करना चाहिए।


स्कूल को सुधारने में कुल 65 लाख रुपए लगे हैं। इससे पूरे स्कूल को डिजिटल बनाया गया है। जिसमें सीसीटीवी भी शामिल है। इस रुपए का इंतजाम लोगों की मदद से किया गया है।


सरकारी स्कूलों में जो स्मार्ट क्लासेस बना कर तैयार की गई है वो आधुनिक और आकर्षण शिक्षण वातावरण बनाने के लिए अलग हिसाब से बना कर तैयार की गई है। एक क्लास को बनाने के लिए करीब 2 लाख 50 हजार रूपये खर्च किए गए हैं। 55 स्कूलों में 55 क्लासेस बनाने के लिए कुल 37 लाख रूपये का खर्चा हुआ है।

डिजिटल शिक्षा का महत्व क्या है
डिजिटल शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थी न केवल ज्ञान प्राप्त करते हैं, बल्कि उनकी नौकरी के अवसर भी वृद्धि करते हैं। उन्हें कंप्यूटर और तकनीकी ज्ञान की सीख मिलती है, जिससे वे आज की तेजी से बदलती तकनीकी दुनिया में कदम रख सकते।