
dharm
इंदौर। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में घरों में रामायण की पुस्तक जरूर घर में होगी लेकिन उसको पढऩे के लिए समय नहीं है। ऐसे में लोगों की परेशानी दूर करने के लिए एक कंपनी सचिव दम्पत्ति अब बोलती रामायण लेकर पत्रिका के मेले में आए है। बोलती रामायण जो हर खंडवार उपलब्ध है जिसे पढऩे की जरूरत नहीं है। मधुर और स्पष्ट उच्चारण के साथ मोबाईल जैसे डिवाईस में पूरा परिवार एक साथ रामायण का पाठ कर सकता है। लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में भी बोलती रामायण अपना रिकार्ड दर्ज कर चुकी है।
वाल्मिकी और तुलसीदास द्वारा रचित रामायण समग्र रूप से ग्रंथो के रूप में उपलब्ध है जिन्हें पढ़ा और सुना जा सकता है। लेकिन अब व्यस्त जिंदगी में ऐसा कम ही घरों में हो रहा है। इस परेशानी को हल करने के लिए अब एक बोलती रामायण उपलब्ध है। जिसमें रामचरित मानस के सात कांड शामिल किए गए है। इसे एक बटन दबाकर संगीतमय स्वर में सुना जा सकता है। पत्रिका के पुस्तक मेले में इन दिनों बोलती रामायण उपलब्ध है। एक बार जो बोलती रामायण सुन लेता है वह उसे खरीदे बगैर नहीं रह पा रहा है। रामसेवा भावी दम्पत्ति अभय माहेश्वरी और श्रीकांता माहेश्वरी पुस्तक मेले में लेकर आए है। दोनों वैसे तो पेशे से कंपनी सेक्रेटरी है और इन दिनों जनकल्याण के उ²ेश्य से अपने पेशे के साथ ही रामायण के चमत्कारिक प्रभावों का प्रचार कर घर-घर में रामायण के पाठ के लिए प्रेरित कर रहे है। उनका उ²ेश्य रामायण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। एक बटन दबाकर सुने तुलसी रामायणदशहरा मैदान में चल रहे पत्रिका के मेले में बोलती रामायण के चर्चे जोरों पर है। यहां डोम एक में स्टाल नंबर पांच पर बोलती रामायण को लेकर अधिक भीड़ देखी जा सकती है। एक डिवाइस पर मात्र एक बटन दबाकर तुलसी रामायण के सातों काण्ड संगीतमय स्वर में सुने जा सकते है। मेला अधिकारी ने बताया कि प्रयास संस्था की टीम ने जिस तरह से बोलती रामायण का स्टाल लगाया है उसको लेकर जनता में काफी उत्साह है। ३ फरवरी तक यह उपलब्ध है। मोबाइल के आकार का डिवाइसअभय माहेश्वरी ने बताया कि इस डिवाइस में तुलसी रामायण का अक्षरश: गायन अजय मूंधड़ा के मधुर स्वरों में रिकार्डेड है। बालकाण्ड से उत्तर काण्ड तक की समस्त चौपाई और दोहे इसमें सम्पुट सहित उपलब्ध है। विशेषता ये है कि 21 घंटे की अवधि वाले इस सम्पूर्ण रामायण अखंड पाठ में से कोई चाहे तो सुंदरकाण्ड या अन्य कोई भी काण्ड, प्रसंग अलग से भी सुन सकता है। इस डिवाइस के सुमधुर रामायण पाठ से वातावरण में सकरात्मक उर्जा प्रवाहित होती है जो मन को देती है असीम शांति और तनाव मुक्त करती है। मोबाई के आकार का डिवाईस होने से कहीं पर भी ले जाने में आसानी होती है। यह डिवाइस बाज़ार में अन्यत्र उपलब्ध नहीं है क्योंकि लागत कम रखने और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रयास संस्था इसे अपने स्वयंसेवको के माध्यम से लागत मूल्य पर ही उपलब्ध करा रही है। बिना लाभ के जुटे दम्पत्ति श्री सीमेंट के चेयरमेन समाजसेवी बेनु गोपाल बांगड़ की परिकल्पना से ये रामायण गायन करवाया गया। तीन साल से पूरे भारतवर्ष में इसके प्रचार का प्रयास किया जा रहा है। माहेश्वरी दम्पत्ति बिना लाभ के बोलती रामायण के माध्यम से घर-घर में रामायण और उसके संदेश को पहुंचाने में जुटे है।
Published on:
30 Jan 2019 12:10 pm
बड़ी खबरें
View Allमध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
