दरअसल इंदौर को राजस्थान और कर्नाटक से जोडऩे वाली एयरलाइंस कंपनी स्टार एयर ने अपनी उड़ानों का संचालन कम करने का निर्णय लिया है।
इंदौर। अगर आप भी इंदौर से राजस्थान और कर्नाटक के लिए फ्लाइट से लगातार आवाजाही करते हैं, तो यह खबर आपको निराश कर सकती है। दरअसल इंदौर को राजस्थान और कर्नाटक से जोडऩे वाली एयरलाइंस कंपनी स्टार एयर ने अपनी उड़ानों का संचालन कम करने का निर्णय लिया है। अब कंपनी इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सप्ताह में चार के बजाय दो दिन ही उड़ान का संचालन करेगी।
जानकारी के अनुसार, उड़ान कंपनी इंदौर से बेलागावी कर्नाटक और किशनगढ़ के लिए उड़ानों का संचालन कर रही है। दोनों उड़ानों को काफी बेहतर रिस्पांस मिल रहा था। दरअसल, गोवा जाने वाले यात्री बेलागावी और जयपुर जाने वाले यात्री किशनगढ़ के लिए उड़ान भरते थे। केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत इनका संचालन होने से यात्रियों को किराए में सब्सिडी भी मिलती थी। इस कारण लंबे समय से कंपनी उड़ान का संचालन कर रही थी। कंपनी इसका संचालन मंगलवार गुरुवार, शनिवार और रविवार को करती थी। अब इसका संचालन मंगलवार और रविवार को ही किया जाएगा। कंपनी की फ्लाइट दोपहर 2.25 बजे बेलगाम से इंदौर आकर 2.55 बजे किशनगढ़ जाती है। वहीं शाम 5.30 बजे किशनगढ़ से वापस इंदौर आकर 6 बजे बेलागावी के रवाना होती है।