18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेंटल क्लिनिक वाला प्रदेश का पहला बना जिला जेल

दो डॉक्टर सातों दिन करेंगे इलाज

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Yadav

Aug 07, 2022

डेंटल क्लिनिक वाला प्रदेश का पहला बना जिला जेल

डेंटल क्लिनिक वाला प्रदेश का पहला बना जिला जेल

मनीष यादव @इंदौर।

जिला जेल प्रदेश की पहली ऐसी जेल हो गई है, जिसमें डेंटल क्लिनिक भी खुल गया है, जहां दंत रोगों के मामलों में कैदियों का अंदर ही इलाज हो सकेगा। डेंटल कॉलेज के सहयोग से इस क्लिनिक की शुरुआत की गई है। अब पूरे सप्ताह डॉक्टर जेल में कैदियों का इलाज करेंगे। सप्ताह में एक दिन सीनियर डॉक्टर भी विजिट करेंगे। सिर्फ गंभीर बीमारी वाले कैदी ही जेल से बाहर जाएंगे।
जिला जेल में डेंटल क्लिनिक के लिए कमरा तैयार किया गया है। इसके साथ ही डेंटल चेयर और दूसरी मशीन भी बुलाई है, जो क्लिनिक के लिए जरूरी है। जेल अधीक्षक अजमेर सिंह ठाकुर ने बताया कि अब जिला जेल प्रदेश की पहली ऐसी जेल हो गई है, जहां पूरे सप्ताह चलने वाला दांतों का क्लिनिक है। डेंटल कॉलेज से दो जूनियर डॉक्टर प्रतिदिन जेल आएंगे और कैदियों की जांच कर इलाज करेंगे। एक दिन सीनियर डॉक्टर भी आएंगे। सिर्फ कैंसर की आशंका वाले कैदियों को ही बाहर अस्पताल भेजा जाएगा। बाकी सभी इलाज जेल में ही कर देंगे। इसमें नए दांत लगाने से लेकर रूट कैनाल प्रोसेस तक होगी। इससे पुलिस गार्ड नहीं मिलने के कारण जो परेशानी होती थी, वह भी खत्म हो जाएगी। इससे एक फायदा यह भी होगा कि उन कैदियों से मुक्ति मिल जाएगी, जो बीमारी के नाम पर बाहर घूमने की कोशिश करते हैं। अब उन पर लगाम लग जाएगी।
52 प्रकार की होंगीं जांच
अधीक्षक ठाकुर ने बताया कि जेल के अंदर पैथोलॉजी लैब भी खुल गई है। अब जेल के अंदर 52 तरह की जांच हो सकेंगीं। इनमें लिपिड प्रोफइल की जांच भी शामिल है। इससे अस्पताल जाने की जरूरत नहीं रहेगी। अब जेल में एक्सरे मशीन की ही कमी है, इसका भी जल्द ही इंतजाम कर लिया जाएगा। साथ ही जिला जेल के अंदर स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी सभी आवश्यकताएं पूरी कर ली जाएंगीं।