6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नदी किनारे बन रहे मकानों पर रोक, पुरानों पर चलेगी जेसीबी

कान्ह नदी की सफाई देखने निकले कलेक्टर-कमिश्नर ने किया फैसला

less than 1 minute read
Google source verification
nadi

नदी किनारे बन रहे मकानों पर रोक, पुरानों पर चलेगी जेसीबी

इंदौर। कान्ह व सरस्वती नदी के किनारे ३५ मीटर की जद में बन रहे मकानों पर रोक लगाने के साथ पुराने निर्माणों को जेसीबी से तोडऩे की कार्रवाई भी की जाएगी। इसके अलावा नदी के किनारों दोनों तरफ करीब १५ हजार से अधिक ८ से १० फीट की ऊचांई वाले पौधे लगाए जाएंगे।
आज सुबह कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव, नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह और समाजसेवी किशोर कोडवानी सहित निगम अफसरों ने कान्ह व सरस्वती नदी के किनारे पैदल दौरा किया। वे दो हिस्सों में घूमे। पहले में पीपल्यापाला से विष्णुपुरी एक्सटेंशन तक तो दूसरे में अमितेष नगर गुरुद्वारा से लेकर बद्रीबाग पुल तक गए।

कोडवानी ने बताया कि ३५ मीटर तक नदी की जद है जिस पर अभी भी निर्माण कार्य चल रहा है। इस पर कलेक्टर जाटव व कमिश्रर सिंह ने तुरंत अपने अधीनस्थों को रोक लगाने के आदेश दिए। साथ में इस बीच में आ रहे पुराने निर्माण जो कि नदी की जमीन पर अवैध कब्जा है उसे हटाने का कहा गया।

सभी को नगर निगम अब नोटिस थमाकर रिमूवल की कार्रवाई करेगा। इसके साथ में पांच जगहों पर पानी के बहाव रूक रहा था जिसे भी हटाने के निर्देश दिए गए। नहर भंडारा देखने के बाद कलेक्टर जाटव ने किनारे पर गार्डन बनाने की बात कही। कहना था कि आम जनता के लिए अच्छा पिकनिक स्पॉट हो सकता है।

१५ हजार पौधे लगाएंगे
गौरतलब है कि कान्ह व सरस्वती नदी के किनारों को सुंदर बनाने के लिए निगम अब 15 हजार पौधे लगाएगा। 8 से 10 फीट की ऊंचाई वाले ये पौधे नदी के दोनों किनारों पर लगाए जाएंगे। पौधे लगाने के बाद शहरवासियों को दो साल उन्हें संभालने की जिम्मेदारी दी जाएगी ताकि जनभागीदारी भी रहे। बाद में निगम उन्हें संभालेगा।