5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मांगों को लेकर आयकर विभाग में हड़ताल

* कार्यालय में ही नहीं गए कर्मचारी, कामकाज ठप  

less than 1 minute read
Google source verification

image

Indore Online

Oct 08, 2015

indore

indore


इंदौर. प्रमोशन और इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाने जैसी मांगों को लेकर गुरुवार को आयकर अधिकारी दिनभर देशव्यापी हड़ताल पर रहे। आयकर अधिकारी महासंघ, गजेटेड ऑफिसर एसोसिएशन और आयकर एम्प्लॉइज फेडरेशन की संयुक्त हड़ताल में कर्मचारियों ने कामकाज नहीं किया।

आयकर अधिकारी महासंघ मप्र-छग के जनरल सेक्रेटरी जीएस राघव ने कहा, आईटीओ से असिस्टेंट कमिश्नर बनने, इन्फ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था, ग्रुप बी और सी का रिक्रूटमेंट रूल फाइनल करने और रिक्त पदों को भरने जैसी उनकी मांगें लंबित हैं, लेकिन सीबीडीटी ध्यान नहीं दे रहा। इससे आयकर अधिकारियों में निराशा है। अधिकारियों ने कहा, 31 मार्च 2016 तक विभाग ने एक करोड़ करदाता बढ़ाने का लक्ष्य दिया है। हड़ताल में आयकर गजेटेड ऑफिसर एसोसिएशन (मप्र-छग) के अध्यक्ष केसी मीणा, इंदौर रीजन के अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, सचिव बीजू थॉमस, आयकर एम्प्लाइज फेडरेशन के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और सचिव मनीष पटेल आदि मौजूद थे। आगे की रणनीति 11 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाली बैठक में तय होगी।

ये भी पढ़ें

image