नुक्कड़ नाटक में बताया डॉक्टरों का दर्द
सुरक्षा की मांग को लेकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन को डॉ. शेखर राव, डॉ. पूनम माथुर, डॉ. सुमित शुक्ला, डॉ. राहुल रोकड़े, डॉ. नटवर शारदा, डॉ. सतीश जोशी ने संबोधित किया। स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन का वाचन डॉ. संजय लोंढे ने किया। जूनियर डॉक्टर्स ने नुक्कड़ नाटका के माध्यम से चिकित्सकों के साथ हॉस्पिटल में होने वाली घटनाओं को प्रस्तुत किया। जूनियर जूडा अध्यक्ष शशांक सिंह ने प्रदर्शन स्थल पर एमवाय अधीक्षक डॉ. ठाकुर व कार्यवाहक डीन डॉ. केके अरोरा को भी जेडीए की समस्याओं से अवगत कराया और सुरक्षा के लिए पुलिस व होमगार्ड को तैनात करने की मांग की। मंगलवार को डीन डॉ. ज्योति बिंदल से आईएमए, एलुमिनी एसोसिएशन, जेडीए के प्रतिनिधि शाम 4 बजे त्वरित समस्या निदान के लिए भेंट करेंगे।