
2 हजार के नोट खपाने की ऐसी-ऐसी जुगाड़, लॉकर भी उगलने गुलाबी करंसी
इंदौर. पहले की नोटबंदी जैसे हाल अब 2 हजार के नोट चलन से बाहर करने पर भी देखे जा रहे हैं। जिनके पास 2 हजार के नोट बड़ी संख्या में हैं, वे नोट खपाने की जुगाड़ में हैं। बैंक में सीधे नोट जमा कराने की बजाय कैश देकर सोना-प्राॅपर्टी में निवेश पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा बैंकों के लॉकर भी खुलने लगे हैं।
पूर्वी क्षेत्र के निजी बैंक के एक अधिकारी ने बताया कि जैसे ही 2 हजार के नोट चलन से बाहर करने की बात सामने आई, वैसे ही लोग लॉकर खुलवाने के लिए आने लगे हैं। लोग अपने घरों के बजाय लॉकर में कैश रखते हैं। पहली नोटबंदी में भी ऐसा ही हुआ था। सामान्य दिनों के मुकाबले इन दिनों बैंकों में लोग लॉकर खोलने के लिए ज्यादा आ रहे हैं। संभवत: 2 हजार के नोट अपने साथ ले जा रहे हैं।
2000 के नोट के बदले चाहिए सोना
23 मई से एक बार में दो हजार के नोट में 20 हजार रुपए बैंक से बदले जा सकते हैं। बैंक बदले गए नोटों का हिसाब रखेगा, आयकर विभाग की नजर भी रहेगी। ऐसे में जिन लोगों के पास ज्यादा नोट हैं, वे जुगाड़ लगा रहे हैं। प्राथमिकता सोने-चांदी को दी जा रही है। सराफा के एक व्यापारी ने बताया कि बाजार में 2 हजार के नोट के बदले लोग सोना लेने बड़ी संख्या में आ रहे हैं। व्यापारी स्थिति के हिसाब से लेनदेन कर रहे हैं। प्राॅपर्टी में भी निवेश की गुंजाइश ढूंढी जा रही है।
पुराना पेमेंट क्लियर होने लगा
बड़े व्यापारी एसोसिएशन से जुड़े कारोबारी ने बताया कि कई बाजारों में रिटेल और थोक व्यापारियों के बीच नकद लेनदेन भी होता है। कई ग्राहकों के साथ भी ऐसी स्थिति है। 2 हजार के नोट खपाना है तो लोग पुराना पेमेंट इन नोटों में कर रहे हैं।
Published on:
22 May 2023 11:07 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
