9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sucide Live Video : भाई का बर्थडे मनाया, फिर हॉस्टल की छत से लगा दी छलांग

suicide live video : हॉस्टल के केयर टेकर ने छत से कूदकर की आत्महत्या। युवक हॉस्टल में ही केयर टेकर था। मामले की जांच में जुटी पुलिस।

2 min read
Google source verification
sucide case

मध्य प्रदेश के आर्थिक नगर इंदौर के एक हॉस्टल से आत्महत्या ( Sucide Case ) का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हॉस्टल के केयर टेकर ( Hostel Caretaker ) ने हॉस्टल की ही छत से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। वहीं, पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

बता दें कि आत्महत्या का ये सनसनीखेज मामला इंदौर के लसुड़िया थाना इलाके में स्थित एक हॉस्टल का है। हॉस्टल के केयर टेकर रवि गोचर बीते कई वर्षों से इसी हॉस्टल में रह रहा था। हालांकि, एक साल पहले उसे हॉस्टल का केयर टेकर बनाया गया था। लेकिन रविवार की सुबह अचानक वो हॉस्टल की छत पर गया और आसपास मौजूद छात्रों से नजर बचाते हुए चुपचाप से हॉस्टल की छत से छलांग लगा दी। इस घटना में रवि की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अब इस घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Mother's Day पर ममता शर्मसार ! 3 बच्चों को स्टेशन पर छोड़ गई मां, नवजात के शरीर पर मिले जलाए जाने के निशान

सामने आया सुसाइड का Live Video

घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस तत्काल ही रवि को लेकर अस्पताल पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण कर रवि को मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने अबतक की पड़ताल के हिसाब से पता चला है कि हॉस्टल की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाला शख्स मूल रूप से राजस्थान का निवासी था। जानकारी ये भी सामने आई है कि रवि ने अपने भाई अभिषेक का कुछ देर पहले ही बर्थडे मनाया था। उसके बाद सुबह वो होस्टल की छत पर पहुंचा और ये खौफनाक कमद उठा लिया। घटना के बाद से हॉस्टल के अन्य छात्रों में देहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर : भाजपा के दिग्गज नेता की सड़क हादसे में मौत, कार समेत रौंदता हुआ निकल गया डंपर

मामले की जांच में जुटी पुलिस

शख्स द्वारा की गई खुदकुशी में प्रेम प्रसंग का एंगल भी सामने आ रहा है। हालांकि, पुलिस ने अबतक इसका कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। फिलहाल, रवि से जुड़े हर एक शख्स से पुलिस पूछताछ कर रही है। इसी के साथ पुलिस ने कुछ जरूरी सबूत भी इकट्ठा कर लिए हैं। साथ ही, आत्महत्या करने वाले शख्स का मोबाइल पुलिस ने जब्त किया है।