6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर से जैसलमेर तक नई ट्रेन की कवायद तेज, हजारों यात्रियों का सफर होगा आसान

New Passenger Train: इंदौर से जैसलमेर तक नई ट्रेन चलाने को लेकर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने रेल मंत्री को पत्र लिखा है।

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Akash Dewani

Jun 06, 2026

Sumitra Mahajan demands New Passenger Train from Indore to Jaisalmer mp news

Sumitra Mahajan demands New Passenger Train from Indore to Jaisalmer (फोटो- Patrika.com)

New Passenger Train: मध्य प्रदेश के इंदौर से राजस्थान के जैसलमेर के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग अब केंद्र सरकार तक पहुंच गई है। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन (Former Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan) ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर इंदौर के यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर सकारात्मक विचार का आग्रह किया है।

पूर्व सांसद महाजन ने अपने पत्र में कहा कि इंदौर से बड़ी संख्या में यात्री पर्यटन, व्यापार और धार्मिक कारणों से जैसलमेर की यात्रा करते हैं, लेकिन वर्तमान में दोनों शहरों के बीच कोई सीधी रेल सेवा नहीं है। इससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि नई ट्रेन सेवा शुरू करना संभव नहीं हो तो इंदौर-जोधपुर के बीच अजमेर मार्ग से संचालित यात्री ट्रेन का विस्तार जैसलमेर तक किया जा सकता है। यह व्यावहारिक और कम खर्चीला विकल्प साबित होगा।

पत्र में की ये मांगे

पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि वर्तमान में इंदौर-जोधपुर और जयपुर-जोधपुर के बीच संचालित ट्रेनें (14801/14802 एवं 12465/12466) रेक लिंक व्यवस्था के तहत संचालित हो रही हैं। प्रस्तावित विस्तार के बाद भी कुल परिचालन दूरी 4000 किमी की सीमा के भीतर रहेगी, जिससे रखरखाव व्यवस्था में किसी बड़े बदलाव की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने यह भी बताया कि रतलाम-चित्तौड़गढ़ रेलखंड के दोहरीकरण का कार्य पूर्ण होने से परिचालन समय में कमी आ सकती है, जिससे ट्रेन विस्तार को तकनीकी रूप से और अधिक व्यवहारिक बनाया जा सकता है। अब इस प्रस्ताव पर निर्णय का इंतजार किया जा रहा है।

जोधपुर-इंदौर ट्रेन के ये है स्टॉपेज

जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस (Jodhpur-Indore train) सुबह 7:20 पर जोधपुर जंक्शन से निकलकर भगत की कोठी, लुनी जंक्शन, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर जंक्शन, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ जंक्शन से होते हुए मध्य प्रदेश के नीमच, मंदसौर,रतलाम, नया बदनगर, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज जंक्शन, लक्ष्मीबाई नगर जंक्शन से होकर रात 11 बजे इंदौर जंक्शन पहुंचती है। यह गाड़ी फिर इंदौर से सुबह 4:30 बजे से निकलकर शाम 7:35 मिनट पर जोधपुर जंक्शन पहुंचती है। पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन ने इसी ट्रेन को जैसलमेर जंक्शन तक बढ़ाने की मांग की है।

2014-2019 तक लोकसभा अध्यक्ष रही सुमित्रा महाजन

बता दें कि, 'ताई' के नाम से प्रसिद्ध सुमित्रा महाजन भाजपा की वरिष्ठ नेताओं में से एक है। सुमित्रा महाजन इंदौर लोकसभा सीट से लगातार 8 बार सांसद निर्वाचित हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली सरकार (2014-2019) बनने के बाद सुमित्रा महाजन को लोकसभा अध्यक्ष बनाया गया था। वह सी पद पर बैठने वाली दूसरी महिला बनी थी।