
सुषमा स्वराज अवाॅर्ड से सम्मानित हुईं ये हस्तियां, देखें नाम....
इंदौर. सुषमा स्वराज अवाॅर्ड और सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को इंदौर के रविंद्र नाट्य गृह में किया गया। कार्यक्रम प्रभारी ज्योति तोमर ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन ने की। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस दौरान नगर की प्रतिष्ठित समाजसेविका बहनों का अवॉर्ड देकर सम्मान किया गया।
इनका किया गया सम्मान
भावना पवार, एकता मेहता, डॉ. रेणु जयसिंघानी, संध्या अग्रवाल, भागीरथी ताई माने, डॉ. भाग्यश्री खरखडिय़ा, प्रियांशु जैन, रेखा जैन (गौमूत्र से औषधि निर्माण), सुष्मिता भट्टाचार्य व कुमूद वर्मा का सामाजिक क्षेत्र में अपने श्रेष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने 25 साल की उम्र में अपनी काबिलियत पर वकालत की पढ़ाई पूरी कर राजनीति में प्रवेश किया। विधानसभा का चुनाव लड़ते हुए 27 साल की उम्र में हरियाणा से विधायक चुनकर आईं। संसद में भी विपक्ष की नेता के रूप में सुषमा स्वराज ने बखूबी कार्य किया। जब भी किसी विषय पर कुछ कहना रहता तो प्रखरता से प्रहार करती थीं।
सुषमा स्वराज के बारे में बोलना सूरज को दीया दिखाने जैसा
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के बारे में बोलना सूरज को दीया दिखाने जैसा है। प्रदेश में महिला मोर्चा द्वारा इंदौर को मिलाकर 41 जिलों में यह कार्यक्रम पूर्ण कर लिया है। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि सुषमा स्वराज स्वराज आउट ऑफ द बॉक्स जाकर कार्य करने के लिए जानी जाती है। इस अवसर पर विधायक मालिनी गौड़, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष शैलजा मिश्रा, वरिष्ठ नेत्री बापट ताई, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री माया पटेल, पूर्व प्रदेश अंजू मखीजा, खनिज मंत्रालय की स्वतंत्र निदेशक ज्योति तोमर, नगर महामंत्री व महिला मोर्चा प्रभारी सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रही।
Published on:
19 Apr 2023 06:10 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
