23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिटायर्ड हाईकोर्ट जज को ठगों ने लगाया चुना, अकाउंट से झटके लाख रूपए

हाईकोर्ट जस्टिस अनिल शर्मा ने मंगलवार को ई-कॉमर्स साइट स्विगी से पैसे रिफंड कराने के लिए गूगल से कस्टमर केयर नंबर निकाला। लेकिन इस नंबर ने उन्हें सीधे ठगों तक पंहुचा दिया। जाने पूरा मामला...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 16 Oct 2024, 8:55 AM IST

swiggy

Online Fraud : मध्यप्रदेश में ठगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। नया मामला इंदौर का है, जहां हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज के साथ लगभग 1 लाख रूपए का फ्रॉड हुआ है। ठगों ने स्विगी से रुपय रिफंड कराने के बहाने जज को अपने जाल में फंसाया। पीड़ित जज ने थाने में मामले की शिकायत की है। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर पर घटना की जानकारी दी है।

गूगल से पहुंचे ठगों तक

बता दें कि ये पूरा मामला इंदौर के खजराना का बताया जा रहा है। जहां हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज अनिल शर्मा (निवासी पुष्प विहार एक्सटेंशन) ने खजराना पुलिस स्टेशन में अपने साथ हुए ठगी (Online Fraud)की शिकायत की है। पुलिस के मुताबिक हाईकोर्ट जस्टिस अनिल शर्मा ने मंगलवार को ई-कॉमर्स साइट स्विगी से पैसे रिफंड कराने के लिए गूगल से कस्टमर केयर नंबर निकाला।

ऐसे की ठगी

जज ने गूगल से निकाले गए स्विगी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया। कस्टमर केयर की आड़ में ठगों(Online Fraud) ने पैसे हड़पने के लिए कई तरह की बातें की और जज से उनके फोन का स्क्रीन शेयर करवा लिया। ठगों में उनके मोबाइल को एनी-डेस्क एप पर लेकर दूसरे अकाउंट में 99 हजार रूपए ट्रांसफर करवा लिए।

जज ने की शिकायत

जज अनिल शर्मा के अकाउंट से जब 99 हजार के करीब रूपए डेविट हुए तब उन्हें अपने साथ हुए ठगी का पता चला। बिना देरी के उन्होंने सबसे पहले साइबर हेल्पलाइन नंबर पर अपने साथ हुए फ्रॉड की जानकारी दी। इसके बाद फौरन खजराना पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्द कराया है। जज की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।