
5 सोमवार इस मंदिर में दर्शन करने से दूर हो जाते हैं संकट, बन जाते हैं बिगड़े काम
इंदौर. सावन का महीना शुरू हो गया है, इस माह में भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए उनका अभिषेक, पूजन करने के साथ ही व्रत उपवास भी रखते हैं। सावन का महीना शिव की भक्ति का विशेष अवसर होता है, ऐसे में हम ऐसे महादेव मंदिर के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जहां दावा किया जाता है कि 5 सोमवार दर्शन करने से ही आपके सारे संकट दूर हो जाते हैं और आपकी मनोकामना भी पूरी होती है।
जवारमार्ग शहर के मंदिरों की अलग पहचान और खासियत है। इस कड़ी में श्री तारकेश्वर महादेव मंदिर जवाहर मार्ग स्थित की सन 1898 में स्थापना हुई। मंदिर को 128 साल से अधिक हो गए हैं। लोगों की आस्था है कि सिर्फ पांच सोमवार बाबा तारकेश्व महादेव के दर्शन से ही सब दु:ख दूर हो जाते है।
पंडित अशोक आमणापुरकर ने बताया कि सालों पहले मंदिर के स्थान पर बहुत बड़ा बाड़ा हुआ करता था। सड़क निर्माण के चलते बाड़े को दूसरे शिफ्ट कर दिया, लेकिन मंदिर का स्थान वहीं के वहीं रहा। होलकरकालीन समय का मंदिर का है। मंदिर की स्थापना सखुबाई शिंदे ने की थी। उसके के बाद पुत्र भीकाजीराव शिंदे ने मंदिर की देखरेख की। इसके बाद नवीन चंद्र भीकाजीराव ने देखरेख की। 2001 में मंदिर का जीर्णोंद्धार हुआ। इस मंदिर की अब चौथी पीढ़ी सेवा कर रही है। बाबा को सिर्फ भांग और मिठाई का भोग लगाया जाता है। अर्चना आमणापुरकर ने बताया कि कितना भी बड़ा संकट या परेशानी आने पर सिर्फ पांच सोमवार नियमित तारकेश्वर महादेव के दर्शन करने से दूर हो जाते हैं। ऐसे माना जाता है, तारकेश्वर महादेव खुद भक्तों को तारते हैं। इसी तरह इस मंदिर में मनोकामना मांगने वाले कई लोगों के काम पूरे हुए हैं।
अधिकमास में स्थापना महोत्सव
मंदिर का स्थापना वर्ष और महोत्सव तीन साल में एक बार मनाया जाता है। मंदिर में 11 पंडितों के माध्यम से अभिषेक कराया जाता है। भांग और प्रसाद वितरण किया जाता है। मंदिर बीच सड़क पर होने के कारण बड़े आयोजन नहीं कराए जाते है।
जोड़े में देते हैं दर्शन
इस मंदिर में नाग-नागिन साक्षात दर्शन देते है। सावन के महीने नाग देवता तो दर्शन देते रहते है। इनका जोड़ा भी दर्शन देने आता है। सावन के महीने रोजाना महादेव का अभिषेक किया जाता है। प्रत्येक महाशिवरात्रि भव्य विद्युत साज-सज्जा की जाती है, इसके साथ फूल बंगला सजाया जाता है। सुबह 4 बजे से लेकर दोपहर तक श्रृंगार किया जाता है। रात 8 बजे आरती की जाती है इसमें सभी व्यापारी और रहवासी शामिल होते है।
यह भी पढ़ें :
Published on:
09 Jul 2023 02:08 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
