
टैरो कार्ड
इंदौर. मेष
यह सप्ताह सुखमय बीतेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपकी दोस्ती को एक नया रूप दे सकती है। इस सप्ताह नई कार्ययोजना पर विचार किया जा सकता है। नया निवेश फायदेमंद होगा।
प्रोफेशन- इस सप्ताह नया बिजनेस शुरू करने के योग बन रहे हैं।
लव- शादी की बात पक्की होगी।
शुभ रंग- सफेद, पीला
शुभ दिन- सोमवार, गुरुवार
वृषभ
किसी काम को जल्दबाजी में न करें। कोई भी काम सोच-समझकर ही करें। नए निवेश के लिए सही समय नहीं है। मन उदास रह सकता है। आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे। जो काम आपने सोचे थे, उनमें आपको अपेक्षित रिजल्ट नहीं मिलेगा।
प्रोफेशन- मेहनत के मुताबिक परिणाम नहीं मिलेगा।
लव- पार्टनर से विवाद संभव है।
शुभ रंग- लाल, नारंगी
शुभ दिन- मंगलवार, शनिवार
मिथुन
नए काम के अवसर मिलेंगे। नया निवेश भी प्लान कर सकते हैं, भविष्य में इसके परिणाम सुखद होंगे। खुद में आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। बुजुर्गों की सलाह पर ध्यान दें।
प्रोफेशन- तरक्की के योग हैं। बॉस आपके काम से खुश होंगे।
लव- पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
शुभ रंग- नीला, हरा
शुभ दिन- सोमवार, बुधवार
कर्क
शुभ समाचार मिलेगा। अगर कही शादी की बात चल रही है, तो बात पक्की हो सकती है। किसी मित्र से अगर लंबे समय से झगड़ा चल रहा है तो इस सप्ताह सुलह हो जाएगी। परिवार वालों का स्नेह मिलेगा। रिजल्ट आपके पक्ष में ही आएगा।
प्रोफेशन- सहकर्मियांे के साथ कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।
लव- आपको पार्टनर कोई उपहार दे सकता है।
शुभ रंग- हरा, सफेद
शुभ दिन- मंगलवार, गुरुवार
सिंह
किसी भी प्रकार के लेनदेन से बचें। जरूरत से ज्यादा भरोसा आपको परेशानी में डाल सकता है। धोखा मिल सकता है। किसी को उधार न दें। कोई आपको झांसे में लेकर पैसे ले सकता है, वह आपको परेशानी में डाल देगा। आपने काम का लेखा जोखा खुद ही देखें।
प्रोफेशन- नए निवेश से बचें।
लव- पार्टनर के साथ लड़ाई हो सकती है।
शुभ रंग- हल्का गुलाबी, नारंगी
शुभ दिन- शुक्रवार, रविवार
कन्या
इस हफ्ते आप भ्रम जाल से बाहर आएंगे। विचारों में परिवर्तन आएगा। आपको अहसास होगा कि जिस काम में आप अब तक समय लगा रहे थे, वो आपके लिए फायदेमंद था ही नहीं। मन उदास रहेगा। ज्यादा टेंशन लेने से बचें। कार्य शुरू करने से पहले सब अच्छे से परखें।
प्रोफेशन- सहकर्मियों के साथ बहस हो सकती है।
लव- पार्टनरसे मनमुटाव होगा।
शुभ रंग- कत्थई, नीला
शुभ दिन- सोमवार, गुरुवार
तुला
आप काम को लेकर गफलत में पड़ सकते हैं। इतनी मेहनत के बाद भी अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन उदास रहेगा, पर परेशान न हों, ये थोड़े समय के लिए ही है। शांत मन से बैठकर विचार करें कि कहां गलती हुई और उसे कैसे सुधारा जा सकता है।
प्रोफेशन- नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव- पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग- गोल्डन, नीला
शुभ दिन- मंगलवार, बुधवार
वृश्चिक
यह सप्ताह सामान्य बीतेगा। अगर आपने कोई नई योजना बनाई है तो उस पर एक बार फिर सोच लें। जितना आसान आप सोच रहे हैं, हो सकता है कि उतना आसान ना हो। सलाह सभी की लें और करें वहीं जो आपको उचित लगे।
प्रोफेशन- बॉस के साथ वैचारिक मतभेद रहेगा।
लव- पार्टनर से ज्यादा उम्मीद नहीं रखें।
शुभ रंग- नीला, गुलाबी
शुभ दिन- बुधवार, शनिवार
धनु
कठिन परिश्रम के कारण कार्यों और योजनाओं में सफलता मिल सकती है। किसी भी काम में हार न मानें, बस कर्म करते जाएं। फल की चिंता न करंे। जैसा आपने सोचा था, वैसा ही होगा। बस थोड़ा धैय रखें। इस सप्ताह सब आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे।
प्रोफेशन- ऑफिस में सहकर्मियों के साथ संबंध और मजबूत होंगे।
लव- पार्टनर की भावनाओं को समझें।
शुभ रंग- बैंगनी, लाल
शुभ दिन- शनिवार, रविवार
मकर
अचानक आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी बात को ज्यादा न सोचें, जो हो गया है, उस पर अपना समय बर्बाद न करें। फिर से चीजों को परखें व उसे और बेहतर बनाने की योजना पर विचार करें। परिवार में विवाद हो सकता है।
प्रोफेशन- बॉस की सलाह पर गौर जरूर करें।
लव- पार्टनर को कही घूमाने ले जाएं।
शुभ रंग- सफेद, पीला
शुभ दिन- गुरुवार, शनिवार
कुंभ
अचानक कहीं से धन मिल सकता है। पैतृक संपत्ति मिलने के योग भी हैं। अगर कोई जमीन जायदाद का केस लंबे समय से कोर्ट में चल रहा है तो आपके पक्ष में फैसला आएगा। परिवार में सभी बड़े-बुजुर्गों को मान सम्मान दें, उनकी सेवा करें। माता पिता से संबंध मधुर बनाए रखें।
प्रोफेशन- प्रमोशन मिल सकता है। बाहर भी जा सकते हैं।
लव- पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।
शुभ रंग- लाल, हरा
शुभ दिन- मंगलवार, गुरुवार
मीन
इस सप्ताह खुद में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। आप खुद को काम से एक ब्रेक दें और अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जाएं। कामका खुद पर ज्यादा प्रेशर ना लें, वर्ना आपके निर्णय प्रभावित हो सकते हैं। जो भी काम आप कर रहे हैं, उसे अच्छे से परख लें।
प्रोफेशन- नया निवेश हो सकता है और भविष्य में आपको उसका लाभ भी मिलेगा।
लव- पार्टनर को ज्यादा वक्त दें।
शुभ रंग- सफेद, पीला
शुभ दिन- मंगलवार, बुधवार
Published on:
27 Aug 2017 12:18 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
