7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंचर कार में स्टेपनी लगाने उतरे ससुर-दामाद को बदमाशों ने लूटा, पत्थर से वार कर उड़ा ले गए लाखों

सोने के जेवर व नकदी ले गए बदमाश : एक को फ्रैक्चर, दूसरे को सिर में 25 टांके आए, इंदौर में इलाज जारी, गुना के पास हमला कर लूटा

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Reena Sharma

Mar 16, 2019

indore

पंचर कार में स्टेपनी लगाने उतरे ससुर-दामाद को बदमाशों ने लूटा, पत्थर से वार कर उड़ा ले गए लाखों

इंदौर. शहर के सेनेटरी व्यापारी और उसके दामाद को गुना के पास हमला कर लूट लिया गया। घटना के बाद पंचर कार को वे आठ किमी तक चलाकर लाए। दोनों को बदमाशों ने बुरी तरह पीटा। इंदौर में दोनों का इलाज चल रहा है।

महेश नगर निवासी ललित कोटिया (52) की शास्त्री मार्केट में किरण सेल्स नाम से दुकान है। वे अद्मसर व्यापार के सिलसिले में गुना, अशोक नगर व आसपास के इलाके में जाते हंै। मंगलवार रात वे दामाद पीयूष खासगीवाला (29) निवासी कंचनबाग के साथ गुना के लिए निकले। गुना के आसपास ऑर्डर व पेमेंट लेने के बाद रात रुकने के लिए दोनों कार से गुना जा रहे थे।

गुना से करीब 40 किलोमीटर पहले उनकी कार अचानक पंक्चर हो गई। रास्ते पर किसी ने रापी लगा रखी थी। दोनों उतरे और टायर पंचर देखकर उन्होंने स्टेपनी लगाने का सोचा। इसी बीच 4-5 बदमाश हाथ में ल_ व पत्थर लेकर आए और दोनों के साथ बुरी तरह मारपीट शुरू कर दी। दोनों की सोने की चेन, अंगूठी, कार में रखा बैग बदमाशों ने ले लिया। बैग में करीब दो लाख रुपए नकद थे। बदमाश जब कार में मिले बैग का सामान देख रहे थे, तब ललित व पीयूष जैसे-तैसे कार में बैठे। वे कार स्टॉर्ट करने लगे तो बदमाशों ने कार के कांच फोड़ दिए। कांच लगने से भी उन्हें चोट आई। बदमाशों के जाने के बाद बड़ी मुश्किल से दोनों पंचर कार को आठ किलोमीटर तक ले गए। एक ढाबा देखकर वहां रुके। ढाबे वालों को घटना बताई तो उन्होंने पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल दूसरे थाने का बताया। संबंधित थाने को सूचना पर वहां से पुलिस आई और एम्बुलेंस से दोनों को गुना के सिविल अस्पताल भिजवाया।

कार गुना में ही पड़ी है

दोनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ललित को दोनों हाथ व पसली में फै्रक्चर हुआ है। पीयूष को सिर में करीब 25 टांके आए हैं। दोनों की हालत काफी गंभीर है। उनकी कार अभी गुना में ही है। परिजन को स्थानीय पुलिस ने फोन कर केस दर्ज होने की जानकारी दी। घटना के चलते परिवार भी काफी घबराया हुआ है।