28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कही गणपति बाइक पर विराजें तो कही दिया धार्मिक एकता का संदेश

मंगलमुर्ति गणेश के आगमन का उत्साह पुरे शहर में देखने को मिला

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Amit Mandloi

Sep 13, 2018

indore ganesh

कही गणपति बाइक पर विराजें तो कही दिया धार्मिक एकता का संदेश

इंदौर. मंगलमुर्ति गणेश के आगमन का उत्साह पुरे शहर में देखने को मिला। कही बाइक से गणपति आ रहे है तो किसी के हाथ में ट्रैवेलिंग बैग है। शहर के रामबाग पर भी भगवान गणेश के विविध रूप स्थापित किए गए है। इतना ही नहीं सुन्दर झाकियों के जरिए अशिक्षा बाल मजदूरी और धार्मिक वैमनस्य जैसे सामाजिक मुद्दों को उठाया गया है। भगवान गणेश धार्मिक एकता का भी सन्देश दे रहे है। इस मार्ग से गुजरने वालो के लिए ये झाकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

उत्सव सा माहौल
दस दिन तक शहर के गली मोहल्लें गणेशोत्सव से आबाद रहेंगे इस दौरान भजन संध्या और प्रतियोगिताओं के शहरवासी साक्षी बनेंगे। सार्वजनिक पांडालों में गणेश प्रतिमा विराजित करने के लिए आज बैंड बाजे और डीजे की धुन पर लोग नाचते गाते चल रहे थे। शहर की सडक़ों पर उत्सवी माहौल दिख रहा था।

राजबाड़ा पर विराजे सरकारी गणेश
प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी आड़ा बाजार में स्थापित होने वाले सरकारी गणेश जी को बैंडबाजों के साथ शाही पालकी में जूनी इंदौर स्थित गणेश मंदिर लाया गया। इसी के साथ ही राजबाड़ा स्थित गणेश हॉल में वैदिक मंत्रोच्चार से सरकारी गणेश की स्थापना की गई। गणेश उत्सव के पावन पर्व पर होल्कर वंशीय सरकारी गणेश जी की प्रतिवर्ष स्थापना की जाती है। गुरूवार को गणेशजी जी को राजशाही ठाट के साथ लाया गया। जूनी इंदौर स्थित खरगोनकर परिवार ने सर्वप्रथम सरकारी गणेश जी की पूजा अर्चना की। होलकर वंशीय परिवार के सदस्यों सहित सरकारी गणेश का निर्माण करने वाला खरगोनकर परिवार उपस्थित था यह परिवार कई पीडिय़ों से पगड़ी वाले गणेश जी की मूर्ति बनाता है।

नगर निगम में विराजे गजानंद
नगर पालिका निगम में भी धूमधाम से गणेश उत्सव की शुरुआत की गई है। यहां निगम परिसर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। परंपरा अनुसार कार्यक्रम के दौरान महापौर मालिनी गौड़, एमआईसी सदस्य और तमाम अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। भगवान गणेश की स्थापना के बाद यहां विधि विधान के साथ पूजा अर्चना का दौर चला इस मौके पर निगम कर्मचारी अधिकारियों को आधे दिन की छुट्टी भी दी गई। इसके अलावा सभी से अपील की गई कि इस बार मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा की स्थापन करें ताकि शहर में प्रदुषण ना फैले। इस मौके पर महापौर ने शहर में देश के विकास और शांति की कामना की है।