26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस की लापरवाही से बच गया दुष्कर्म का हत्यारा आरोपी

हत्यारा घटना के एक माह बाद तक दर्ज नहीं की रिपोर्ट

2 min read
Google source verification

image

Hussain Ali

Mar 08, 2016

इंदौर. पुलिस के लापरवाहीपूर्ण एवं गैर जिम्मेदाराना रवैये के चलते उज्जैन की जेल में बंद हत्यारा इंदौर में दुष्कर्म के मामले में बचने में कामयाब हो गया। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शादीशुदा महिला के साथ उसके बच्चे के सिर पर कट्टा अड़ाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस कोर्ट में सबूूत ही पेश नहीं कर सकी। पहले तो घटना के एक महीने बाद तक राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट ही नहीं लिखी, जब एसपी व आईजी से शिकायत की गई तब उनके आदेश से रिपोर्ट दर्ज की।

मामले में पुलिस ने जिन गवाहों के बयान कराए, वह भी घटना की सही जानकारी न्यायाधीश के समक्ष पेश नहीं कर सके। थाने में रिपोर्ट लिखाने के बाद आरोपी श्याम बैरागी ने पीडि़ता के पति को भी जान से मारने की धमकी दी, उसके बाद भी पुलिस उसे लंबे समय तक गिरफ्तार नहीं कर पाई। पुलिस की कमजोर जांच रिपोर्ट, सबूतों के अभाव एवं गवाहों के बयानों में विरोधाभास होने पर अपर सत्र न्यायाधीश एके पालीवाल ने आरोपित श्याम को दोषमुक्त करार दिया। श्याम उज्जैन में हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।


यह था मामला
एडवोकेट महेंद्र मोर्य ने बताया, राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के मानवता नगर निवासी 24 वर्षीय पीडि़ता ने थाने में श्याम बैरागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 10 सितंबर 2013 को क्षेत्र का बदमाश श्याम बैरागी शराब के नशे में उनके घर घुसा और पीडि़ता के बेटे के सिर पर कट्टा अड़ाकर धमकाया। फिर अंदर के कमरे में जाकर दुष्कर्म किया। बच्चे ने दरवाजे के छेद से पूरी घटना देखी थी। श्याम पर महिला का वीडियो बनाने और फोटो खींचने का भी आरोप था।

ये भी पढ़ें

image