2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ठंडी हवाओं ने फिर गिराया तापमान, बादलों से बनी धुंध, कोहरे से छह फ्लाइट कैंसल

मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से छाए बादल और ठंडी हवाओं के असर से दिन का पारा 2 डिग्री गिर कर 26 डिग्री पर आ गया।

2 min read
Google source verification
fdfdfd

fdfdfd

इंदौर. मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से छाए बादल और ठंडी हवाओं के असर से दिन का पारा 2 डिग्री गिर कर 26 डिग्री पर आ गया। हांलाकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी मप्र में बारिश और बूंदा-बांदी होने से वातावरण में बदलाव आया है। हवाएं भी ठंडी चल रही है। आने वाले दिनों में तापमान का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। हांलाकि अब शीत लहर की संभावना कम ही नजर आ रही है। आसमान साफ होते ही दिन का तापमान बढऩे लगेगा।

बुधवार को सुबह धुंध भरी रही। दृश्यता करीब 800 से 1000 मीटर होने से सुबह वाहन चालकों को परेशानी हुई। पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के कारण उत्तर-पूर्वी मप्र में बूंदा-बांदी होने का असर शहर में भी पड़ा। हवा भी उत्तर-पूर्वी और नमी वाली होने से वातावरण को ठंडा बना रही है। इसका असर यह रहा, एक दिन पहले अधिकतम तापमान 28 डिग्री पार करने के बाद फिर नीचे आ गया। इस साल दिसंबर-जनवरी की सर्दी का पेटर्ल अलग ही रहा। कड़ाके या हाड़तोड़ सर्दी नहीं पड़ी। बुधवार को भी आर्दता 86 प्रतिशत रही। देर रात से ही कोहरे की स्थिति बनने लगी थी। सुबह होते-होते कोहरा तो छंट गया, लेकिन धूल-धुंए की परत लिए धुंध जारी रही।

सर्द-गर्म मौसम बीमारी का कारण

तापमान में उतार-चढ़ाव का असर मानवीय और फसलों दोनों के स्वास्थ्य पर हो रहा है। मौसम सर्द-गर्म होने से गला पकडऩे वाली सर्दी हो रही है। हवा ठंडी है, जिससे वातावरण में भी गर्माहट का असर नहीं हो रहा है। यही वजह हो रही है, सर्दी-जुकाम-बुखार का दौर चल रहा है।

कोहरे के चलते 20 फ्लाइट लेट, 6 को किया निरस्त

दिल्ली में अलसुबह कोहरे और बाद में एयरफोर्स के अभ्यास के कारण इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट का संचालन प्रभावित रहा। दिनभर में 6 फ्लाइट निरस्त हुई, जबकि 20 फ्लाइट लेट रही जिससे यात्रियों को परेशानीहुई। बुधवार सुबह दिल्ली में घना कोहरा होने के कारण वहां जाने और वहां से आने वाली फ्लाइट लेट हो गई। मौसम साफ हुआ तो 26 जनवरी के एयर शो के अभ्यास के लिए सुबह 11.30 बजे से एक घंटे के लिए इंडियन एयर फोर्स के विमानों ने यहां से उड़ान भरी इस दौरान सामान्य यात्री फ्लाइट का संचालन रोक दिया था। एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक इस कारण एयर एशिया दिल्ली से दोपहर 3.55 बजे आकर 4.30 बजे वापस दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को निरस्त करना पडा। इंडिगो की शाम 4.25 बजे दिल्ली से आकर 5 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट भी निरस्त थी इसके अलावा हैदराबाद से सुबह 9.45 बजे इंदौर आकर 10.10 बजे वापस हैदराबाद जाने वाली जेट की फ्लाइट को भी निरस्त किया।

इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कंपनी ने उन्हें रिफंड दे दिया और आगे की यात्रा का विकल्प दिया। प्रबंधन ने बताया कि बुधवार को इंदौर आने वाली करीब 20 फ्लाइट लेट रही रात 12.45 बजे दुबई से आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट पौने तीन घंटे देरी से आई। इसके अलावा इंडिगो की दिल्ली से सुबह 6.50 बजे आने वाली फ्लाइट दो घंटे लेट रही।