25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन्हें मिल सकती हैं अचंभित करने वाली खबर, अपने इष्ट पर रखें विश्वास

आज का राशिफल

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Reena Sharma

Jun 04, 2019

indore

इन्हें मिल सकती हैं अचंभित करने वाली खबर, अपने इष्ट पर रखें विश्वास

मेष

व्यवसाय मंदा चल रहा है। धैर्य से काम लें। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। संतान के विवाह के लिए चिंतित रहेंगे। आजीविका के लिए यात्रा होगी। वाहन सुख होगा।

वृषभ

समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। जो मिला उसमे संतुष्ट रहें। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। विरोधी परास्त व अध्ययन में रुचि कम रहेगी।

मिथुन

दिन की शुरुआत में आलस रहेगा। जीवनसाथी और परिवार दोनों में से किस का साथ दें असमंजस में रहेंगे। अपने इष्ट पर पूर्ण विश्वास रखें। परिणाम अनुकूल होंगे। संत दर्शन संभव।

कर्क

सोचे कार्य समय पर होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। संतान की उन्नति से मन प्रफुलित होगा। मकान, दुकान बदलने के योग हैं। आध्यात्म में मन लगेगा। विवाह में आ रही अड़चन दूर हो सकती है।

सिंह

व्यवसाय में नए प्रस्ताव लाभदायक रहेंगे। बच्चों की जरुरतों को पूरा करने में धन खर्च होगा। माता-पिता से साथ समय व्यतीत होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। प्रशासन से जुड़े लोग पदोन्नति पा सकते हैं।

कन्या

कार्य को टालने से नुकसान है। समय रहते कोर्ट-कचहरी के कार्य कर लें। धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। अचंभित करने वाली खबर मिल सकती है।

तुला

आप जिस व्यक्ति से मिलना चाहते हैं, आज वो स्वयं मिल सकता है। राजकार्य में बाधा आ सकती है। भाग्य उदय का समय है। समय पर अवसरों का लाभ ले। नौकरी मिल सकती है।

वृश्चिक

राजनीतिक संबंधों में मजबूती आएगी। धन निवेश से लाभ होगा। व्यापार विस्तार में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन जरूर लें। आजीविका के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे।

धनु

साझेदारी से लाभ होगा। नया वाहन क्रय करने का मन है। कार्य स्थल पर प्रशासनिक परेशानी आ सकती है। दूध के व्यापार से जुड़े व्यवसाइयों के लिए समय बेहतर स्थिति का निर्माण करेगा।

मकर

मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लालच करने से नुकसान होगा। सहकर्मियों से ताल-मेल नहीं बैठेगा। इंटरव्यू में सफलता के बावजूद नियुक्ति-पत्र नहीं मिलेगा।

कुम्भ

आपके जिद्दी व्यवहार से अधिकारी नाराज होंगे। कार्य में अवरोध आ सकते हैं। वैवाहिक निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे। दिल की सुने या दिमाग की इसी उलझन में घिरे रहेंगे।

मीन

आप जो बोलते हैं, उस बात से मुकर जाते हैं। समय पर काम करना सीखें। आज का काम आज ही करें। आर्थिक लाभ होगा। ज्यादा धन की लालसा अच्छी बात नहीं। थोड़ा समय धार्मिक क्रियाओ में दे।