scriptइन राशियों के लोग भरेंगे जीवन में नई उड़ान, इनकी कार्यक्षमता में होगी वृध्दि | This amount will fill the new fly in life, their efficiency will incre | Patrika News

इन राशियों के लोग भरेंगे जीवन में नई उड़ान, इनकी कार्यक्षमता में होगी वृध्दि

locationइंदौरPublished: Mar 13, 2019 11:07:06 am

आज का राशिफल

indore

इस राशि के लोग भरेंगे जीवन में नई उड़ान, इनकी कार्यक्षमता में होगी वृध्दि

मेष

वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदले न कि दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
वृषभ

संतान के विवाह की चिंता रहेगी। पूंजी निवेश से लाभ संभव। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, नुकसान हो सकता है।
मिथुन

व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें, मस्त रहे। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें।

कर्क
आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका लाभ ले। पारिवारिकजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

सिंह
धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यात्मिक बल से लाभ होगा।

कन्या
लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान आपको ही है।
तुला

कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं, पर करते कितना है, इस पर ध्यान दें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक

क्या करू, क्या न करू। इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा।
धनु

आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव। समय कम है काम ज्यादा। मन लगाकर अपने कार्य में लग जाए। सफलता मिलेगी।

मकर
जो करना चाहिए वो करिए। फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय ले। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि के आसार है।

कुम्भ
कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है।

मीन

अपने वाक्चातुर्य से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो