4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज सोना और चांदी का भाव : सस्ता हुआ सोना, जानें 1kg चांदी का रेट

सराफा बाजार में महाशिवरात्रि पर सोना सस्ता

2 min read
Google source verification
gold_rate.png

Today 21 february Gold and silver prices in indore सराफा बाजार में महाशिवरात्रि पर सोना सस्ता

इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर सराफा बाजार ( Indore bullion market ) में हर दिन की तरह आज सोने के भाव ( gold prices ) में गिरावट और चांदी के रेट में उछाला आया है। सराफा बाजार नकदी में सोना 42090 रुपए प्रति दस ग्राम बिका, आरटीजीएस परसोना 43 हजार 352 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया।

चांदी नकदी ( silver prices ) में 48075 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस पर चांदी 49 हजार 517 रुपए प्रति किलो बिकी। वहीं रतलाम ( Ratlam ) सराफा बाजार में सोना कैडबरी 41 हजार 950, स्टैंडर्ड 41200, जेवराती 40 हजार 300 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी चौरसा 47,800 टंच 47,950 रुपए प्रति किलो और सिक्का 640 रुपए। मंदसौर सराफा बाजार में सोना कैडबरी 41700 स्टैंडर्ड 41 हजार 800 रुपए प्रति किलो। चांदी सिक्का 600 रुपए प्रति नग।

महाशिवरात्रि ( mahashivratri 2020 ) से ज्वैलरी अभूषणों पर ऑफर शुरू हुए हैं। सराफा व्यापारियों के अनुसार होली तक सोना और चांदी के धातुओं पर कई स्कीम चलाये जा रहें। सोने में निवेश बढ़ाने के लिये सरकार द्वारा योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। इसमें सोना और चांदी के ज्वैलरी आकर्षक ऑफर ( Jewelery attractive offers ) के तहत छूट भी शामिल है। अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार में सोने के बढ़ते जबर्दस्त दामों की वजह से सरकार ने एक बार फिर से लोगों को सस्ता सोना खरीदने का ऑफर दिया है। इसका असर अब स्थानीय सराफा बाजारों में भी देखने मिल रहा है। इसमें स्थानीय सराफा व्यापारियों ( Bullion merchant ) के भी आकर्षक स्कीम शामिल है।

सराफा व्यापारियों का कहना है कि सोना जिस कीमत पर सोना खरीदते हैं, वह स्पॉट प्राइस यानी हाजिर भाव होता है। ज्यादातर शहरों के सराफा एसोसिएशन के सदस्य मिलकर बाजार खुलने के समय दाम तय करते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये भाव अन्तरराष्ट्रीय सराफा बाजार International bullion market से ज्यादा होता है। इसके साथ ही सोना और चांदी की गुणवत्ता पर भी निर्भर करता है। इसमें वैट, लेवी एवं लागत जोड़कर दाम घोषित किए जाते हैं। वहीं दाम पूरे दिन चलते हैं। यहीं वजह है कि अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी की कीमतें अलग-अलग होती हैं।