10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Today Gold Silver price : 50 हजार रुपए में बिका सोना, जानिए क्या है आज सोना-चांदी का भाव

Today Gold Silver price : सोने के साथ ही चांदी में भी तेजी का रुझान देखने को मिल रहा है। इस साल एमसीएक्स में गोल्ड की कीमतें इस प्रकार है।

less than 1 minute read
Google source verification
gold_silver_price_today_02_july_2020.png

Today Gold Silver price : 50 हजार रुपए में बिका सोना, जानिए क्या है आज सोना-चांदी का भाव

इंदौर. बाजार gold sold price सोने में आज छोटे दायरे में कारोबार हो रहा है, लेकिन कीमतें रिकॉर्ड स्तर 50 हजार रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई। दरअसल दुनिया भर में कोरोना के बढ़ते मामले से लगातार सोने को सपोर्ट मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4 साल में सबसे बड़ी तिमाही बढ़त की ओर है। Today Gold Silver price सोने के साथ ही चांदी में भी तेजी का रुझान देखने को मिल रहा है। चांदी 49500 रुपए प्रति किलो के स्तर पर रही।

जानिए क्या है सोना-चांदी का भाव

22 मार्च 2020 को जनता कफ्र्यू से सराफा बाजार बंद हो गया था, जब तक सोना 42 हजार रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 38 हजार रुपए किलो के भाव पर थी। करीब तीन माह बाद 21 जून 2020 को बाजार खुला तब सोना 47500 रुपए प्रति दस ग्राम व चांदी 46000 रुपए किलो के स्तर पर रही। 1 जुलाई 2020 को सोना रेकॉर्ड भाव पर 50 हजार रुपए पर पहुंच गया और चांदी 49500 रुपए किलो के स्तर पर पहुंची। सराफा व्यापारी आनंद चौकसे ने बताया की जब नोटबंदी हुई थी तब बाजार में सोना 53 हजार रुपए प्रति दस ग्राम बिका था।

इस साल एमसीएक्स में गोल्ड की कीमतें

तारीख __ कीमत __ प्रति 10 ग्राम
1 जनवरी, 2020 __ 39,327 रुपए
1 फरवरी, 2020 __ 41,360 रुपए
2 मार्च, 2020 __ 42,193 रुपए
1 अप्रैल, 2020 __ 43,240 रुपए
1 मई, 20020 __ 45,527 रुपए
18 मई, 2020 __ 47,865 रुपए
21 जून 2020 __ 47937 रुपए
30 जून 2020 __ 48342 रुपए
1 जुलाई 2020 __ 48666 रुपए