
आज इंदौर आएंगे भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा,बदले रूट से निकलेगी रैली, उज्जैन भी जाएंगे
इंदौर. भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को इंदौर आ रहे हैं। लोकसभा और राज्यसभा में नागरिकता संशोधन बिल पास होने पर प्रदेश भाजपा उनका अभिनंदन करेगी। शुभकारज गार्डन पर होने वाले समारोह में नड्डा रैली के रूप में पहुंचेंगे। नागरिकता बिल को लेकर देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन के चलते जिला प्रशासन ने भाजपा को रैली का रूट बदलते हुए सशर्त अनुमति दी है।
नड्डा सुबह 10.30 बजे विमान से इंदौर पहुंचेंगे। यहां से बड़ा गणपति मंदिर आएंगे, जहां से रैली की शुरुआत होगी। यहां से हैली अंतिम चौराहा, राजमोहल्ला, गंगवाल बस स्टैंड, एमओजी लाइन, महू नाका, दशहरा मैदान, अन्नपूर्णा मंदिर, केसरबाग पुल और चोइथराम मंडी चौराहा होते हुए शुभकारज गार्डन पहुंचेगी। पहले भाजपा ने राजमोहल्ला से मालगंज, बियाबानी होते हुए महूनाका से रैली निकालने की अनुमति मांगी थी। जिला प्रशासन, पुलिस और पार्टी के आला पदाधिकारियों की शनिवार को चर्चा के बाद इस रूट पर सहमति बनी।
नड्डा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार इंदौर आ रहे हैं। प्रदेश व नगर अध्यक्ष की नियुक्ति के चलते कई दिग्गज उनके सामने शक्ति प्रदर्शन करेंगे। रैली के दौरान दर्जनों मंचों से उनके स्वागत की तैयारी की जा रही है। पूरे रूट पर विधानसभा वार स्वागत मंच लगाए जाएंगे। प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह भी उनके साथ होंगे। अभिनंदन समारोह के बाद दोपहर करीब दो बजे नड्डा सडक़ मार्ग से उज्जैन के लिए रवाना होंगे।
सशर्त अनुमति दी
रैली के लिए पार्टी को सशर्त अनुमति दी है। रैली का रूट बड़ा गणपति से गंगवाल बस स्टैंड, महूनाका होते हुए आयोजन स्थल तक होगा। -लोकेश जाटव, कलेक्टर
चर्चा के बाद ही रूट फाइनल
कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली को लेकर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से चर्चा के बाद ही रूट फाइनल हुआ है। -गोपी नेमा, नगराध्यक्ष भाजपा
Published on:
22 Dec 2019 01:49 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
