17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर-गुवाहाटी ट्रेन चलेगी स्टेशन होगा वाई-फाई

मार्च के बाद इंदौर-महू डेमू बनेगी मेमू, इंदौर में रेल राज्यमंत्री की घोषणा

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shruti Agrawal

Jun 29, 2016

wifi

wifi


इंदौर। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा मंगलवार को शहर में थे। उन्होंने रेल यात्रियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। इंदौर से गुवाहाटी के लिए नई ट्रेन चलाएंगे, जो इंदौर से शुरू होकर लखनऊ (उप्र), पटना (बिहार) होते हुए गुवाहाटी (असम) पहुंचेगी। इंदौरको जल्द वाई-फाई सुविधा देंगे।
मुख्य अतिथि लोस अध्यक्ष सुमित्रा महाजन व रेल राज्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर शाम 5.58 बजे प्लेटफॉर्म 1 से इंदौर-पुणे ट्रेन व 6.25 बजे इंदौर-कोचुवेली साप्ताहिक ट्रेन को नियमित किया। सिन्हा ने कहा कि पटना होकर जाने वाली इंदौर-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस का फेरा नहीं बढ़ाएंगे। उन्होंने दोपहर 12.30 बजे महू रेलवे स्टेशन से इंदौर-महू ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। सिन्हा ने कहा कि सितंबर तक दो लिफ्ट व एक्सेलेटर यहां लगाए जाएंगे। दिसंबर तक चार लिफ्ट लग जाएगी। इंदौर-महू ट्रैक का मार्च तक विद्युतीकरण हो जाएगा।

यह भी बोले सिन्हा

प्रदेश में 41 आरओबी और 16 आरयूबी (रेल अंडरब्रिज) बनाए जाएंगे।
2020 तक मालगाडि़यों को टाइम टेबल के हिसाब से चलाएंगे।
2020 तक ऑन डिमांड आरक्षण।

ये भी पढ़ें

image
जनहित में दयालु कोच चलाएंगे। मोबाइल चार्जिंग व पानी व्यवस्था होगी।
निर्धनों के लिए अनारक्षित अंत्योदय एक्सप्रेस चलाएंगे।
थर्ड एसी की हमसफर गाड़ी चलेगी
130 किमी रफ्तार से तेजस चलेगी।
उदय डबल डेकर भी शुरू होगी।
200 किमी स्पीड वाली टेलगो का दिल्ली मुंबई सेक्शन में ट्रायल करेंगे।

संबंधित खबरें

हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन मुंबई अहमदाबाद का काम शुरू होगा।

ये भी पढ़ें

image