7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रेजर आइलैंड और सांघी मोटर्स पर 10-10 हजार का लगा जुर्माना

- लीटरबीन जलाने वाले से भी वसूले 5 हजार

2 min read
Google source verification
indore nagar nigam

indore nagar nigam

इंदौर.
गंदगी फैलाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को भी नगर निगम ने सड़क पर सीवरेज का गंदा पानी फैलाने पर ट्रेजर आइलैंड और सांघी मोटर्स पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। वहीं कचरा डालने के लिए लगाए गए लीटरबीन को जलाने वाले पर भी 5 हजार का जुर्माना लगाया गया।
एमजी रोड स्थित ट्रेजरआइलेंड मॉल के संचालकों द्वारा मॉल का गंदा पानी पीछे की सडक पर छोडा जा रहा था। इसके कारण सडक पर गंदगी फैल रही थी, इसकी बदबू के कारण पीछे रहने वाले रहवासियों को परेशानी हो रही थी। इसकी शिकायत मिलने के बाद निगम के स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई यहां पहुंचे तो शिकायत सही मिली। जसिके बाद निगम अफसरों ने ट्रेजर आइलैंड प्रायवेट लिमिटेड पर 10 हजार का स्पॉट फाईन लगाते हुए वसूली की। इसी तरह से एबी रोड पर स्थित सांघी मोटर्स का भी सीवरेज का पानी खुले में छोडा जा रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर निगम का अमला यहां पहुंचा था। मौके पर जब टीम पहुंची तब भी गंदा पानी यहां फैला हुआ था। जिसके बाद निगम कीटीम ने सांघी मोटर्स पर गंदगी फैलाने के लिए 10 हजार रुपए का स्पॉट फाईन लगाते हुए वसूली की। वहीं नगर निगम द्वारा सड़कों पर कचरा डालने के लिए लगाए गए लीटरबीन को नुकसान नहीं पहुंचाने के लिए लगातार अपील की जा रही है। लेकिन उसके बाद भी कुछ लोगों द्वारा इन्हें नुकसान पहुंचाया जा रहा है। पिछले दिनों मुसाखेडी क्षेत्र में लगा लीटरबीन जलता हुआ पाया गया था। इसकी जांच करने पर निगम को जानकारी मिली की इसमें राकेश प्रजापति निवासी मुसाखेडी मेनरोड द्वारा जो कचरा डाला गया था उसके कारण लीटरबीन जला। इसके बाद राकेश प्रजापति 5 हजार रुपए का स्पॉट फाईन कर राशि वसुल की गई। इसी तरह सेे अमानक स्तर की पॉलिथीन बेचने खरीदने पर निगम ने अमृतबाई बिचैली मर्दाना, दुर्गाप्रसाद एमवाय अस्पताल, अब्दुल सलीम रेल्वे स्टेशन, वीआयपी जेमसन सिंधी कालोनी, अपना ज्युस जेलरोड, फ्रेंडस जिंस होम जेलरोड सहित 9 स्थानो पर कार्रवाई की गई। सडक किनारे बिल्डिंग मटेरियल रखने व मलबा रखकर गंदगी फैलाने के चलते संतोष रायकवार परदेशीपुरा, राकेश श्रीराम नगर, रजत लोधी श्रीराम नगर, मुकेश पाण्डे नेहरू नगर, रवि तलवार नेहरू नगर, केसरबाई रतनलोक कालोन, योगेश जोशी स्कीम नंबर 54, सुमित अग्रवाल विजय नगर सहित कुल 11 स्थानो पर स्पॉट फाईन की कार्रवाई की गई। इसके अलावा कचरा व गंदगी फैलाने पर आयुष प्रिंटर्स सांवेर रोड, एसके टेक्सटाईलस सांवेर रोड, विजय सीताराम पार्क, बंशीलाल नार्थ मुसाखेडी, आशाराम आजाद नगर, वसुमल फतेचंदजी कटकटपुरा, बैंक ऑफ बडौदा दुबे कालोनी सहित कुल 42 स्थानो पर स्पॉट फाईन लगाकर वसूली की गई।